logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • CUET PG 2026 Exam: शुरू हुए सीयूईटी पीजी के रजिस्ट्रेशन, मार्च में होंगे एग्जाम, अब इन बातों का रखें ध्यान

CUET PG 2026 Exam: शुरू हुए सीयूईटी पीजी के रजिस्ट्रेशन, मार्च में होंगे एग्जाम, अब इन बातों का रखें ध्यान.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 14 Dec 2025
  • 3660
image  

 

CUET PG Exam 2026 Registration: पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। सीयूईटी पीजी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी। स्टूडेंट्स एनटीए सीयूईटी पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg या www.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
 

CUET PG क्या है?

CUET PG, एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है जो हर साल हिस्सा लेने वाले संस्थानों द्वारा दिए जाने वाले पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। CUET PG स्कोर सिर्फ एक साल के लिए वैलिड होते हैं। CUET स्कोर के आधार पर छात्रों को पीजी कोर्सेज में एडमिशन मिलता है।

CUET PG Exam 2026: मार्च में होगा एग्जाम

एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें घोषित कर दी हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 रात 11.50 बजे तक चलेंगे। करेक्शन विंडो 18 से 20 जनवरी 2026 तक खुलेगी। सीयूईटी पीजी एग्जाम मार्च 2026 में आयोजित किया जाएगा। सब्जेक्ट वाइज डेटशीट परीक्षा से उचित समय पहले जारी कर दी जाएगी।
 

CUET PG 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की तारीख: 14 दिसंबर 2025-14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • करेक्शन विंडो: 18-20 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • सीयूईटी पीजी परीक्षा कब: मार्च 2026
  • ऑनलाइन अप्लाई लिंक https://exams.nta.nic.in/cuet-pg
  • NTA हेल्पडेस्क: 011-40759000/011-69227700/cuetpg@nta.ac.in

 

CUET PG की जरूरी बातें

परीक्षा का तरीका CUET PG परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
सिलेबस CUET PG का परीक्षा सिलेबस मौजूदा एकेडमिक स्टैंडर्ड के हिसाब से बदला जा सकता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उम्मीदवारों का टेस्ट संबंधित टॉपिक पर हो।
मार्किंग स्कीम हर सही जवाब के लिए, उम्मीदवारों को +4 अंक मिलेंगे, और हर गलत जवाब के लिए -1 अंक काटा जाएगा।
विषय चयन छात्र दिए गए सभी विकल्पों में से केवल 4 डोमेन विषय चुन सकते हैं।
समय CUET PG परीक्षा का समय पिछले 105 मिनट से घटाकर प्रति विषय 90 मिनट कर दिया गया है।
जनरल टेस्ट अब जनरल टेस्ट देना अनिवार्य नहीं है, छात्रों को उन कॉलेजों के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की जांच करनी होगी जिनमें वे आवेदन करना चाहते हैं, जिसके अनुसार वे जनरल टेस्ट दे सकते हैं।
फॉर्म फीस जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन फीस में 1400 रुपये और विदेशी छात्रों के लिए 7000 रुपये है।
CUET PG परीक्षा का माध्यम द्विभाषी

 

 

pic.twitter.com/q7vs1mu4dH

— National Testing Agency (@NTA_Exams) December 14, 2025

CUET PG 2026 fee: कितनी है फीस?

श्रेणी आवेदन शुल्क (दो टेस्ट पेपर तक के लिए) अतिरिक्त टेस्ट पेपर के लिए शुल्क (प्रति टेस्ट पेपर)
सामान्य ₹ 1400 ₹700
Gen-EWS*/ OBC-NCL** ₹ 1200 ₹600
अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST)/ थर्ड जेंडर ₹ 1100 ₹600
दिव्यांग व्यक्ति PwD/ PwBD ₹1000 ₹600
भारत के बाहर ₹7000 ₹3500
नोट- नेट बैंकिंग डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन में एकीकृत पेमेंट गेटवे का उपयोग करके शुल्क का भुगतान करें।  

बता दें कि हर साल करीब 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स सीयूईटी पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। इस साल भी लाखों स्टूडेंट्स इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स का सलाह दी जाती है कि इस एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

 

 
Share
Previous Post
क्या है पैन खंडा महोत्सव, जिसकी ज्योतिर्मठ में मची हुई धूम, उत्तराखंड के लिए है खास
Next Post
आईएमए देहरादून से 93 साल में पहली बार महिला अफसर सई जाधव सेना में शामिल, बेटी ने बनाया इतिहास
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    फारस की खाड़ी में सारे भारतीय जहाज सुरक्षित, होर्मुज से सुरक्षित नेविगेशन पर पीएम मोदी की कुवैत के क्राउन प्रिंस से हुई बात.

    • 19 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.