logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • गाजियाबाद से उत्तराखंड में एंट्री पर कितना ग्रीन सेस, जानिए किस गाड़ी पर कितना देना होगा टैक्स

गाजियाबाद से उत्तराखंड में एंट्री पर कितना ग्रीन सेस, जानिए किस गाड़ी पर कितना देना होगा टैक्स.

 
  • Alok Bhadoria
  • 23 Dec 2025
  • 760
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर नए साल से ग्रीन सेस लगना शुरू हो जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के वाहनों को 80 से 700 रुपए तक ग्रीन सेस चुकाना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीन सेस की व्यवस्था को शीघ्र लागू करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए हैं। उत्तराखंड आने वाले कमर्शियल वाहनों के साथ ही अब निजी वाहनों से भी ग्रीन सेस लिया जाएगा। ग्रीन से मिलने वाली राशि का उपयोग सड़क सुरक्षा उपायों और वृक्षारोपण अभियानों के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करते हुए परिवहन विभाग के लचर प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की। ग्रीन सेस योजना फरवरी 2024 में लागू की गई थी और एक बार इसकी दरों में संशोधन भी किया जा चुका है लेकिन अब तक इसे प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया है। इससे राज्य को लगभग 100 करोड़ के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए राजस्व बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उत्तराखंड में नए साल से ग्रीन शेष लागू करने के प्रयास करने की बात परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कही है। ग्रीन सेस अन्य राज्य के दो पहिया वाहन, केंद्र-राज्य सरकार, सरकारी वाहन, ट्रैक्टर, ट्रेलर, रोड रोलर, कंबाइन हार्वेस्टर पर ग्रीन सेस लागू नहीं होगा। इसके साथ ही शव वाहन, एंबुलेंस, फायर टेंडर और सेना के वाहन भी ग्रीन सेस से मुक्त रहेंगे। इनके अलावा बिजली की बैटरी, सोलर हाइब्रिड और सीएनजी से चलने वाले वाहनों को भी ग्रीन सेस से छूट दी जाएगी। भारी वाहनों पर एक्सेल के अनुसार 450 से 700 रूपये तक ग्रीन सेस लगेगा जबकि भारी निर्माण उपकरण वाहनों से 250 रूपये वसूले जाएंगे।

7.5 से 18.5 टन के वाहनों से 250 रुपए, 3 से 7.5 टन के हल्के माल वाहन से 120 रूपये और तीन टन तक की डिलीवरी वन से 80 रूपये ग्रीन सेस के रूप में लिए जायेंगे। 12 सीट से अधिक की बसों पर 140 और मोटर कैब, मैक्सी कैब और पैसेंजर कार पर 80 रूपये ग्रीन सेफ लगेगा।

एक बार दिया गया शुल्क पूरे दिन के लिए मान्य होगा। बता दें कि नई व्यवस्था के तहत निजी वाहन भी ग्रीन सेस के दायरे में आएंगे। अब तक केवल कमर्शियल वाहनों से ही ग्रीन सेस वसूला जा रहा था। परिवहन विभाग ने इस प्रणाली के संचालन के लिए एक निजी एजेंसी के साथ समझौता किया है। ग्रीन सेस से मिलने वाली राशि का प्रयोग सड़क सुरक्षा उपायों और वृक्षारोपण अभियानों के लिए किया जाएगा।

ग्रीन सेस के लिए वाहनों की जांच करने को राज्य की सीमाओं पर 15 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए गये हैं। जिससे अन्य राज्य से आने वाले वाहनों की पहचान की जाएगी। यह कैमरे वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस कर तय करेंगे कि वाहन राज्य के बाहर का है या नहीं। इसके बाद टोल टैक्स की तर्ज पर वाहन में लगे फास्ट टैक्स से ग्रीन सेस की राशि खुद कट जाएगी।

बार-बार उत्तराखंड आने वाले वाहनों की सुविधा के लिए विभाग ने पास सिस्टम भी तैयार किया है। यदि कोई वाहन 20 दिनों के सेस के बराबर एकमुश्त राशि जमा करता है तो उसे तीन महीने के लिए वैध पास मिलेगा। वहीं, 60 दिनों के सेस के बराबर भुगतान करने पर पूरे एक साल के लिए ग्रीन सेस से छूट दी जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
BJP रावण के वंशज... उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तीखा हमला बोला
Next Post
हल्‍द्वानी में जूलरी शॉप से 1 करोड़ के गहने चोरी, बदमाशों ने ऐसा तरीका अपनाया कि हैरान रह गई पुलिस
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026
  • image

    चम्पावत में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम धामी बोले- सीमांत क्षेत्रों को जोड़ेंगे विकास की मुख्यधारा से.

    • 05 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.