logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • 16 जनवरी आज का मौसम: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी, पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ेगी

16 जनवरी आज का मौसम: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी, पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ेगी.

 
  • Priyanka Thapa
  • 16 Jan 2026
  • 1124
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3400 मीटर और उससे भी अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय रहने और बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्र के तापमान पर भी इसका असर दिखाई देगा।
 

हरिद्वार और उधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक मौसम इसी तरह से बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, एक सप्ताह के दौरान राज्य की पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की भी संभावना है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर की कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाने का जाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 

शीत लहर के चलते हरिद्वार के स्कूलों में छुट्टी

हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने से शीत दिवस की स्थिति बने रहने का भी ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार जनपद के जिलाधिकारी ने आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी घोषित की है।

येलो अलर्ट जारी

नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने से परेशानी हो सकती है। पाला पड़ने के कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में दिक्कत हो सकती है तो वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

पारा गिर सकता है

हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति में तापमान कम होने पर सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं के लिए दिक्कतें भी हो सकती हैं।
 

नंदा देवी के जंगल में धधक रही आग

वहीं, दूसरी ओर बारिश न होने के कारण चमोली जनपद के नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जंगल सातवें दिन भी धधकते रहे। वन कर्मियों की दो टीमें अलग-अलग जगह पर आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन चोटी पर लगी आग को बुझाने में सफलता नहीं मिल पाई है।

9 जनवरी से जल रहे हैं जंगल

9 जनवरी से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के फूलों की घाटी रेंज और गोविंद घाट रेंज में जंगल जल रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खड़ी चट्टानों पर लगी आग को बुझाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद वायु सेना से आग बुझाने के लिए मदद मांगी गई। जिसके बाद वन विभाग ने हवाई सर्वेक्षण किया और आग की खुद ही बुझाने की बात कही। हालांकि, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जंगलों में लगी आग अब हरे पेड़ों तक पहुंच गई है। आग को निचले स्थान पर फैलने से रोकने के लिए वनकर्मी और श्रमिक लगाए गए हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड कैबिनेट: धामी सरकार के UCC संशोधन, उपनल कर्मचारियों को समान वेतन समेत 19 बड़े फैसले जानिए
Next Post
धामी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS और 11 PCS अफसरों का ट्रांसफर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.