logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • धामी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS और 11 PCS अफसरों का ट्रांसफर

धामी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS और 11 PCS अफसरों का ट्रांसफर.

 
  • Shubham Sehgal
  • 17 Jan 2026
  • 981
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 19 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और 11 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों और पदों के चार्ज में बदलाव किए गए।

मुख्य सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम से आवास और हाउसिंग व उत्तराखंड हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य प्रशासक का जिम्मा हटा दिया गया है। वे अब केवल पावर, वैकल्पिक ऊर्जा, योजना और हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के सीईओ के साथ-साथ उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के प्रबंध निदेशक की जिमेदारी संभालेंगी।

आर. राजेश कुमार को हाउसिंग सचिव, राज्य संपत्ति, कमिश्नर हाउसिंग और मुख्य प्रशासक-उत्तराखंड हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी की जिम्मेदारी दी गई है। दीपेंद्र कुमार चौधरी से सचिव सचिवालय प्रशासन, आयुष और आयुष शिक्षा का चार्ज हटा दिया गया है। वहीं, विनोद कुमार सुमन को सचिव सामान्य प्रशासन और परियोजना निदेशक-उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयरनेस एंड रेसिलियंस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। ये चार्ज और खाद्य सचिव, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले एवं कमिश्नर खाद्य की जिम्मेदारी आनंद स्वरूप को दी गई है।

सचिवालय प्रशासन और पेयजल का जिम्मा रणवीर सिंह चौहान को, आयुष और आयुष शिक्षा का चार्ज रंजना राजगुरु को दिया गया है। योजना विभाग का जिम्मा देवकृष्ण तिवारी को, जबकि सामान्य प्रशासन विभाग का चार्ज राजेंद्र कुमार को सौंपा गया है। उद्योग के अतिरिक्त सचिव और गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस रुड़की के निदेशक का चार्ज उमेश नारायण पांडे से हटा दिया गया है।

वहीं, आयुष, डेयरी डेवलपमेंट और मुख्य सचिव के स्टाफ अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को निर्वाचन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सीडीओ नैनीताल अनामिका को अभी कोई पोस्टिंग नहीं दी गई है। अतिरिक्त निदेशक अर्बन डेवलपमेंट और अतिरिक्त नगर आयुक्त एमसीडी का चार्ज प्रविन कुमार को सौंपा गया है।

 

 
Share
Previous Post
16 जनवरी आज का मौसम: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी, पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ेगी
Next Post
मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट का रास्ता खोलने, वसूली बंद करने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया अल्टीमेटम, बढ़ा विवाद
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.