logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • देहरादून में 79 स्कूलों पर चलेगा 'बुलडोजर'; डीएम सविन बंसल के आदेश का कारण जानिए

देहरादून में 79 स्कूलों पर चलेगा 'बुलडोजर'; डीएम सविन बंसल के आदेश का कारण जानिए.

 
  • Rahul Parasar
  • 19 Jan 2026
  • 729
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। 79 स्कूलों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी है। दरअसल, जिला प्रशासन की ओर से इन स्कूलों को तोड़ने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, जिले में बच्चों की सुरक्षा में खतरा बने स्कूलों को चिह्नित किया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले में डीएम सविन बंसल का सख्त रुख सामने आया। जिले में जर्जर स्कूलों के कारण बच्चों की जान पर खतरा का मामला गरमाया था। इस पर डीएम ने शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब की थी। महज 10 दिनों में शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी है। इसके बाद अब कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून के जर्जर स्कूलों पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर प्रशासन के स्तर पर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से अभियान के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जारी भी कर दी गई है। दरअसल, जर्जर स्कूलों का मामला सामने आने के बाद डीएम की नाराजगी सामने आई थी। विभागीय जांच के दौरान 79 स्कूल पूरी तरह से जर्जर पाए गए। इनमें 66 प्राइमरी और 13 मिडिल स्कूल हैं। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल एस्टीमेट बनाकर इन्हें तोड़ने का आदेश दिया है।

डीएम ने दिखाया सख्त रुख

बच्चों की जान से खिलवाड़ का मामला सामने आते ही जिलाधिकारी का रुख गर्म हो गया था। मामले में डीएम सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढांडियाल और जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती की सरकारी गाड़ी तक जब्त कर ली थी। इस सख्ती का असर दिखा। शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में स्कूलों की लिस्ट तैयार करनी शुरू की। शिक्षा विभाग ने जिले के खराब भवन वाले 100 स्कूलों का सर्वे किया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी।

प्रशासन ने लिया निर्णय

शिक्षा विभाग की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने बच्चों के लिए खतरनाक बन रहे स्कूलों को तोड़ने का फैसला लिया। कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए पैसे की भी व्यवस्था कर दी गई है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को बिना बाधा के पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में डीएम सविन बंसल ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश हैं कि बच्चों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जर्जर भवनों को हटाने के लिए बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। लोक निर्माण विभाग को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई समय पर और सुरक्षित तरीके से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ाई नहीं होगी बाधित

प्रशासन की ओर से जिन स्कूलों को तोड़ने का फैसला लिया गया है, वहां पर शैक्षणिक कार्य बाधित नहीं होंगे। इसको लेकर पहले से निर्णय लिया गया है। 79 स्कूलों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू होने वाली है। उसमें से 63 स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले ही की गई है। बचे 16 स्कूलों में भी वैकल्पिक इंतजामों को पूरा कराया जा रहा है।

प्रशासन ने बच्चों को पहले शिफ्ट किए जाने के बाद भी बुलडोजर एक्शन की बात कही है। सर्वे के दौरान 17 स्कूल आंशिक रूप से जर्जर मिले। उनकी मरम्मत का निर्णय लिया गया है। साथ ही, 8 स्कूलों को ध्वस्तीकरण के दायरे से बाहर किया गया है।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून: खाई में कार गिरने से 27 साल के मेजर शुभम सैनी की मौत, मेरठ के गांव में फैला मातम
Next Post
UCC का एक साल: 4.74 लाख से अधिक विवाहों का रिकॉर्ड पंजीकरण, CM धामी बोले- दूसरे राज्यों को राह दिखाई
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.