logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • बसंत पंचमी पर उत्‍तराखंड में हुई जमकर बर्फबारी, एक बार फिर लौटी कड़ाके की सर्दी

बसंत पंचमी पर उत्‍तराखंड में हुई जमकर बर्फबारी, एक बार फिर लौटी कड़ाके की सर्दी.

 
  • Priyanka Thapa
  • 23 Jan 2026
  • 1019
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में आखिरकार प्रकृति मेहरबान हो ही गई। प्रदेश के चारों धामों के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। निचले इलाकों में भी बारिश होने से ठंड एक बार फिर जोरशोर से लौट आई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी से जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी ने कंपकंपी छुड़ा दी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के साथ ही आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश और बर्फबारी हो रही है।

पहली ही बारिश में इस कदर बर्फबारी की उम्मीद किसी को नहीं थी लेकिन सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। अब ताजा बारिश के साथ-साथ बर्फबारी से कड़ाके की ठंड वापस लौट आई है। प्रकृति के बदले हुए रूप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वसंत पंचमी में जहां गर्मी की शुरुआत हो जाती है वही इस वसंत पंचमी से कड़ाके की ठंड एक बार फिर शुरू हो गई है।

उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित कई क्षेत्रों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। निचले क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है।

मॉनसून सीजन खत्म होने के बाद से प्रदेश में सूखा बना हुआ था। वहीं बर्फबारी ना होने से खेती और बागवानी करने वालों की चिंता भी बढ़ रही थी लेकिन अब बर्फबारी होने से सभी ने राहत की सांस ली है क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में खेती और बागवानी बारिश और बर्फबारी पर ही निर्भर होते हैं।

जनपद के गंगोत्री और यमनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी यमुना घाटी के धारी कफनॉल, खरसाली आदि में जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले इलाकों में हल्की हवाओं के साथ सुबह से बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। दोपहर तक तेज बारिश से तापमान में गिरावट आ गई।

चकराता और जौनसार भाबर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। चकराता में बर्फ पड़ने से पर्यटकों और पर्यटन कारोबार को भी राहत मिली है। किसानों और बागवानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। चकराता सहित जौनसार भाबर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से जमकर बर्फबारी हो रही है।

पर्यटन कारोबारी और होटल व्यवसाईयों के लिए यह संजीवनी के समान है। चकराता छावनी बाजार, लोखंडी कोटी, कनासर, देववन,आलू मंडी, चिरमिरी टॉप सहित ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ से ढक गई है और पूरे क्षेत्र का नजारा मनमोहक हो गया है।

चकराता में इस समय बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। होटल व पर्यटन व्यवसाययों को सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। वहीं देहरादून में भी सुबह से बारिश का दौर जारी है। सुबह से ही बादल घिरे हुए थे और हल्की बूंदाबांदी हो रही थी।

दोपहर तक बारिश ने रफ्तार पकड़ ली और जमकर बारिश होने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 28 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। आज के लिए मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।

 

 
Share
Previous Post
कौन हैं उत्तराखंड के विधायक अरविंद पांडे? जिनके भाई पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा
Next Post
उत्तराखंड में नए साल का पहला हिमपात, बदरीनाथ, केदारनाथ, मसूरी, चकराता, में बिछी बर्फ की मोटी चादर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    कौन हैं खजानदास, उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा, धामी सरकार में बनाए गए मंत्री.

    • 21 Mar 2026
  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.