logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड UCC: समान नागरिक संहिता का संशोधित अध्यादेश लागू, किए अहम बदलाव

उत्तराखंड UCC: समान नागरिक संहिता का संशोधित अध्यादेश लागू, किए अहम बदलाव.

 
  • Shubham Sehgal
  • 26 Jan 2026
  • 909
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विभिन्न प्रावधानों में सुधार के लिए लाए गए संशोधन अध्यादेश को सोमवार को लागू कर दिया गया है। इसके तहत विवाह और लिव-इन संबंधों में दवाब और धोखाधड़ी जैसे कृत्यों के लिए कठोर दंडात्मक प्रावधान करने समेत करीब डेढ़ दर्जन संशोधन किए गए हैं ।

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की स्वीकृति मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। राज्य सरकार यूसीसी 2024 में आवश्यक संशोधनों के लिए यह अध्यादेश लाई है।

इन संशोधनों का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के प्रावधानों को अधिक स्पष्ट, प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाना, प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अध्यादेश में विवाह के समय पहचान से संबंधित गलत प्रस्तुति को विवाह निरस्तीकरण का आधार बना दिया गया है।

दूसरी तरफ, विवाह और लिव-इन संबंधों में बल, दबाव, धोखाधड़ी अथवा विधि-विरुद्ध कृत्यों के लिए कठोर दंडात्मक प्रावधान सुनिश्चित किए गए हैं। लिव-इन संबंध की समाप्ति पर पंजीयक द्वारा समाप्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने का प्रावधान किया गया है। दूसरी तरफ, 'विधवा' शब्द को 'जीवनसाथी' से बदला गया है।

संशोधन अध्यादेश में विवाह, तलाक, लिव-इन संबंध एवं उत्तराधिकार से संबंधित पंजीकरण को निरस्त करने की शक्ति महापंजीयक को प्रदान की गई है। इसके अलावा, आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 के स्थान पर अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तथा दंडात्मक प्रावधानों के लिए भारतीय न्याय संहिता, 2023 को लागू किया गया है जबकि उप-पंजीयक द्वारा निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही न किए जाने की स्थिति में प्रकरण स्वतः पंजीयक एवं महापंजीयक को अग्रेषित किए जाने का प्रावधान किया गया है।

अध्यादेश में उप-पंजीयक पर लगाए गए दंड के विरुद्ध अपील का अधिकार दिया गया है और दंड की वसूली भू-राजस्व की तरह किए जाने का प्रावधान जोड़ा गया है। उत्तराखंड स्वतंत्र भारत में यूसीसी लागू करने वाला पहला प्रदेश है। पिछले साल 27 जनवरी को प्रदेश में यूसीसी लागू किया गया था।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में IMD का आया बारिश वाला अलर्ट, उत्तरकाशी से टिहरी तक बरसेंगे बदरा; बर्फबारी का भी अलर्ट
Next Post
आज का मौसम उत्तराखंड: देहरादून से अल्मोड़ा तक बादल, तेज हवाएं; IMD का 7 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.