logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 31 July 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.
  • रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.
  • ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.
  • हर बारिश आखिर मसूरी में क्यों टूटती है सड़कें? अब हुसैनगंज में आफत, दो घरों पर मंडराया खतरा.
  • उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट-अटैक से निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने 'गोदान' फिल्म के टीजर, गाने और पोस्टर लॉन्च किए, 6 फरवरी को रिलीज होगी

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने 'गोदान' फिल्म के टीजर, गाने और पोस्टर लॉन्च किए, 6 फरवरी को रिलीज होगी.

 
  • Vishal Choubey
  • 29 Jan 2026
  • 1570
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में 'गोदान' नामक फिल्म के टीजर, गाने और पोस्टर लॉन्च के मौके पर कहा कि यह फिल्म सनातन धर्म की आत्मा मानी जाने वाली गौमाता के महत्व को समझाने और उन्हें बचाने का एक बड़ा प्रयास है।

बता दें कि यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मंत्री ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि आज के समय में बॉलीवुड में बदलाव आ रहा है। अब फिल्में सिर्फ पारंपरिक कहानियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों और अलग-अलग विषयों पर भी बन रही हैं।

मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि विनोद चौधरी के निर्देशन में बनी 'गोदान' फिल्म भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गौमाता के महत्व को वैज्ञानिक नजरिए से प्रस्तुत करती है। फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक, कलाकारों और मेहमानों ने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देने का काम किया है। यह फिल्म सिर्फ किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम बनेगी।

मंत्री महाराज ने विश्वास जताया कि गौहत्या जैसे अपराधों में शामिल लोग अगर एक बार इस फिल्म को देख लें, तो उनका हृदय परिवर्तन जरूर होगा। उन्होंने बताया कि 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी 'गोदान' फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों, नोएडा, मथुरा और मुंबई के विभिन्न स्थानों पर हुई है। फिल्म की कहानी को और भी जीवंत बनाने के लिए इसमें कई सच्ची घटनाओं को भी शामिल किया गया है। 'गोदान' फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक गंभीर सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश भी लेकर आ रही है।

मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि आज के समय में हम अपनी जड़ों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में यह फिल्म गुम होती जा रही गौमाता को बचाने और उनकी अहमियत को समझाने की एक बड़ी कोशिश है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों बदलाव के एक बड़े दौर से गुजर रही है। अब यहां की फिल्में केवल पारंपरिक, पारिवारिक कहानियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फिल्म निर्माता और निर्देशक अब सामाजिक मुद्दों से लेकर सस्पेंस-थ्रिलर जैसे अलग-अलग और लीग से हटकर विषयों पर फिल्में बना रहे हैं।

फिल्म "गोदान" के टीजर, गाने और पोस्ट लॉन्चिंग के अवसर पर बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, विश्व संवाद केंद्र के प्रबंधक सुरेंद्र मित्तल, कामधेनु गौशाला समिति की सदस्य मनिका शर्मा सहित टीम के कई सदस्य उपस्थित रहे।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानिए आज का मौसम
Next Post
UGC Rules 2012: सुप्रीम कोर्ट ने फिर से लागू किया यूजीसी का पुराना 2012 का नियम, जानिए उसमें क्या है?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    आरोप है कि उसने परीक्षा से पहले छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से WhatsApp ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे। मामले में पुलिस उसके पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक .

    • 24 Jul 2026
  • image

    16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.

    • 28 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 07 July: देहरादून, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल.

    • 07 Jul 2026

Recent News

  • image

    16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.

    • 28 Jul 2026
  • image

    रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.

    • 28 Jul 2026
  • image

    ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.

    • 27 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.