logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • 'उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो', राहुल गांधी ने बब्बर शेर कह किया फुल सपोर्ट, BJP और संघ पर तगड़ा वार

'उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो', राहुल गांधी ने बब्बर शेर कह किया फुल सपोर्ट, BJP और संघ पर तगड़ा वार.

 
  • Abhishek Shukla
  • 02 Feb 2026
  • 1015
image  

 

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान का 'बाबा' नाम होने पर आपत्ति कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का विरोध करने वाले युवक दीपक को रविवार को ‘नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का प्रतीक’ करार दिया और कहा कि देश को ऐसे और युवकों की जरूरत है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहे हैं, ताकि डर के सहारे राज करते रहें।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं, उस संविधान के लिए जिसे भाजपा और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि यह युवक ‘नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान’ का जीवित प्रतीक है और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।

 

उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं।

दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं - उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं।

वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।

संघ परिवार… pic.twitter.com/c1D4VHV5XO

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2026

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें। उत्तराखंड की भाजपा सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है, जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘नफ़रत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। शांति के बिना विकास सिर्फ़ एक जुमला है।’
उन्होंने कहा, ‘हमें और ‘दीपकों’ की ज़रूरत है - जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताक़त से संविधान के साथ खड़े रहें। हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत, तुम बब्बर शेर हो।’

क्या है पूरा मामला?

कोटद्वार में पटेल मार्ग स्थित ‘बाबा’ नाम से संचालित की जा रही कपड़ों की एक दुकान का नाम बदलने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता कथित रूप से दुकान मालिक मोहम्मद शोएब पर दबाव डाल रहे थे। उसी समय वहां के एक जिम संचालक दीपक चंद ने पहुंचकर विरोध किया तथा बजरंग दल के लोगों को वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया। युवक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

 

 
Share
Previous Post
Budget 2026: मुख्यमंत्री धामी बोले- 'विकसित भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड' की राह दिखाएगा यह बजट
Next Post
ऋषिकेश प्रीति रावत हत्याकांड: एम्स कर्मचारी को मारने वाला प्रेमी सहारनपुर से गिरफ्तार, तलाक-संपत्ति बनी वजह!
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026
  • image

    उत्‍तराखंड में SIR के बाद नई वोटर लिस्ट जारी, 104708 वोट कटे, अब ऐसे मिलेगा मौका.

    • 03 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.