logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 15 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • प्रशासन गांव की ओर, कोरूवा में एसडीएम डॉ0 हर्षिता सिंह ने सुनी जन समस्याएं

प्रशासन गांव की ओर, कोरूवा में एसडीएम डॉ0 हर्षिता सिंह ने सुनी जन समस्याएं.

 
  • Kunal Kataria
  • 05 Feb 2026
  • 940
image  

 

देहरादून  (सू.वि): 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड कालसी के न्याय पंचायत कोरूवा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उप जिलाधिकारी डॉ0 हर्षिता सिंह ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनी तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 506 लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।
 
शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता के समक्ष कुल 43 जनशिकायतें प्रस्तुत की गईं। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 23 शिकायतें सर्वाधिक रहीं। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग एवं पेयजल विभाग से 5-5, सिंचाई विभाग से 3, तथा शिक्षा विभाग से 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं विद्युत, उद्यान, दूरसंचार, समाज कल्याण एवं खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित 1-1 शिकायत दर्ज की गई।

problem

उप जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया।
 
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 105 तथा आयुर्वेदिक में 103 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 08 आधार अपडेशन, 10 आयुष्मान कार्ड व 08 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण भी किया गया। कृषि विभाग द्वारा 85, उद्यान विभाग द्वारा 14 कृषकों को कृषि उपकरण तथा पशुपालन विभाग द्वारा 69 पशुपालकों को पशु औषधियाँ वितरित की गईं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 सामाजिक पेंशन स्वीकृत कर ऑनलाइन की गईं। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 20 राशन कार्डों की ई-केवाईसी तथा 10 राशन कार्डों में यूनिट वृद्धि की गई। पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म, मृत्यु, यूसीसी, पेंशन व परिवार रजिस्टर संशोधन के 66 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 10 खाता-खतौनी, आय एवं स्थायी प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम्य विकास 20, डेरी 12, बैंकिग सेवा 45, श्रम 12, कौशल विकास एवं सेवायोजन 10 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में ब्लाक प्रमुख सावित्री चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र तोमर, प्रतिभा चौहान, सूरज तोमर, ममता राणा, ग्राम प्रधान विनिता देवी, सारदा चौहान, सविता राणा, दयानंद जोशी, रिया चौहान, बबीता देवी, अमित सिंह तोमर, प्रीती चौहान, विवेक रावत, राकेश नेगी, सुनीता देवी सहित तहसीलदार प्रदीप नेगी, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़, डिटेल जानिए
Next Post
CBSE Admit Card 2026 Out: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, सबसे पहले चेक करें ये 8 चीजें
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.

    • 09 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026
  • image

    'हरिद्वार और ऋषिकेश का चूल्‍हा हरियाणा वाले चलाते हैं', उत्‍तराखंड वालों पर क्‍यों भड़क गए यूट्यूबर हर्ष छिकारा?.

    • 23 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.