logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • अविवा बेग के मंगेतर रेहान वाड्रा ने देहरादून से की है पढ़ाई, गांधी परिवार से स्कूल का गहरा कनेक्शन

अविवा बेग के मंगेतर रेहान वाड्रा ने देहरादून से की है पढ़ाई, गांधी परिवार से स्कूल का गहरा कनेक्शन.

 
  • Dhirender Singh
  • 30 Dec 2025
  • 1136
image  

 

देहरादून: रेहान वाड्रा की अवीवा बेग के साथ सगाई की चर्चा के बीच देहरादून का प्रतिष्ठित दून स्कूल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रेहान वाड्रा ने इसी स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए लंदन गए। दरअसल, रेहान वाड्रा ने 12 साल की आयु में देहरादून के दून स्कूल में दाखिला लिया था। उनकी मां प्रियंका गांधी वाड्रा स्वयं उनकी एडमिशन प्रक्रियाओं को पूरा कराने स्कूल पहुंची थीं। रेहान ने अपनी शुरुआती शिक्षा गुड़गांव के द श्रीराम स्कूल से ली थी। इसके बाद उनका दाखिला गांधी परिवार के परंपरागत दून स्कूल में कराया गया।

प्रियंका गांधी वाड्रा नवंबर 2012 में बेटे के दाखिले के लिए दून पब्लिक स्कूल आई थीं। तब इसकी खूब चर्चा हुई थी। रेहान अपनी बहन मिराया और मां प्रियंका के साथ स्कूल पहुंचे। वहां उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद उन्होंने स्कूल के इंट्रेंस परीक्षा में भाग लिया। इसमें सफलता के बाद उनका स्कूल में दाखिला हुआ। स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के बाद रेहान राजनीति में हायर एजुकेशन के लिए लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS) चले गए।

नाना और मामा की परंपरा को बढ़ाया

रेहान ने अपने नाना और मामा के परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया। दरअसल, दून पब्लिक स्कूल और गांधी परिवार का गहरा नाता रहा है। इसी स्कूल से पूर्व पीएम राजीव गांधी और उनके भाई संजय गांधी ने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। रेहान के मामा और प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी का भी एडमिशन भी इसी स्कूल में कराया गया था। वर्ष 1984 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी को इस स्कूल से निकाल लिया गया था।

विजुअल आर्टिस्ट के तौर पर पहचान

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी पहचान एक विज़ुअल आर्टिस्ट के तौर पर बनाई है। वह दस साल की उम्र से ही अपने कैमरे से दुनिया को कैप्चर कर रहे हैं। मुंबई के कोलाबा में स्थित एक कंटेम्पररी आर्ट गैलरी APRE आर्ट हाउस पर उपलब्ध उनकी बायो के अनुसार, उनके पोर्टफोलियो में वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी शामिल है। कला की दुनिया में एक उभरते हुए और प्रतिभाशाली विजुअल आर्टिस्ट के रूप में पहचाने जा रहे हैं।

राजनीति से जुड़े प्रतिष्ठित परिवार से होने के बावजूद रेहान ने अपनी अलग राह चुनी। विजुअल आर्ट को ही अपना शौक और पेशा बनाया है। उनकी जिंदगी और कामकाज पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि कला उनके लिए सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन का अहम हिस्सा है।

क्यूरेटर के तौर पर किया काम

रेहान राजीव वाड्रा एक विजुअल आर्टिस्ट के साथ-साथ क्यूरेटर भी हैं। उन्होंने भारत के कई बड़े शहरों में अपने आर्टवर्क की प्रदर्शनियां लगाई हैं। विभिन्न आर्ट एग्जिबिशनों में क्यूरेटर के तौर पर भी काम किया है। उनकी कला की खासियत विजुअल आर्ट और इंस्टॉलेशन में देखने को मिलती है। उनके कामों में वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट लाइफ से लेकर कमर्शियल फोटोग्राफी तक के विविध विषय शामिल हैं, जो दर्शकों को अलग-अलग दृष्टिकोण से सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
 

आर्ट कलेक्टिव के को-फाउंडर

रेहान राजीव वाड्रा स्वतंत्र आर्ट कलेक्टिव 'यू कैन नॉट मिस दिस' के को-फाउंडर भी हैं। यह कलेक्टिव स्वतंत्र कलाकारों के एक समूह का मंच है, जिसमें मल्टीमीडिया आर्टवर्क्स को प्रदर्शित किया जाता है। इस कलेक्टिव का पहला शो फरवरी 2023 में आयोजित किया गया था, जो इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर्स प्रोग्राम का हिस्सा था। इसके बाद कलेक्टिव का दूसरा शो मुंबई में आयोजित हुआ, जिसे मेथड आर्ट गैलरी के सहयोग से जुहू स्थित गैलरी में लगाया गया।
 

रेहान ने अवीवा से की सगाई

रेहान ने अवीवा बेग से सगाई की है। दोनों सात सालों से रिलेशनशिप में थे। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने इस रिश्ते को मंजूरी दी है। अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका परिवार वाड्रा परिवार का करीबी माना जाता है। उनके परिवार ने भी रेहान के साथ उनके रिश्ते को माना है। रेहान ने अवीवा को सगाई की अंगूठी पहनाकर रिश्ते की नई शुरुआत की है।

 

 
Share
Previous Post
कौन हैं एंजेल चकमा के हत्यारे? जिनको लेकर प्रदेश-देश में मचा है बवाल, नस्लीय हत्या पर भी सवाल
Next Post
खनन सुधारों में उत्तराखण्ड ने हासिल किया दूसरा स्थान, मोदी सरकार ने दी 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026
  • image

    2.25 लाख करोड़ से संवर रहा उत्तराखंड, सीएम धामी बोले- PM मोदी के सुशासन का गवाह बना देवभूमि.

    • 12 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.