logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 2 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • हिमालय बचाने के लिए स्पेन की जेमा पहाड़ों से ढो रहीं कूड़ा, अब तक 300 किलो कचरा नीचे ला चुकी हैं

हिमालय बचाने के लिए स्पेन की जेमा पहाड़ों से ढो रहीं कूड़ा, अब तक 300 किलो कचरा नीचे ला चुकी हैं.

 
  • Vivek Mishra
  • 03 Jan 2026
  • 1069
image  

 

देहरादून: हिमालय सिर्फ एक पहाड़ नहीं, बल्कि हमारी धरोहर है, लेकिन इस धरोहर को बचाने और संभालने की जिम्मेदारी विदेश से आए नागरिक उठा रहे हैं। इसी प्रयास के लिए इन दिनों स्पेन की नागरिक जेमा कोलेल सुर्खियों में हैं, क्योंकि जेमा उत्तराखंड के दुर्गम हिमालयी क्षेत्र से अपनी पीठ पर कचरा ढो रही हैं।

जेमा वर्ष 2023 में योग सीखने और पहाड़ों में शांति का अनुभव करने के लिए उत्तराखंड आई थीं। जेमा ग्राफिक डिजायर हैं और योग की चाहत, पहाड़ों की शांति जेमा को उत्तराखंड की वादियों में खींच लाई। उत्तराखंड आने के बाद जेमा ने ऋषिकेश में योगाभ्यास किया और उसके बाद वे पहाड़ों में घूमने के लिए निकल गईं।

पीठ पर ढो रही हैं कचरा

जेमा ने पहाड़ों में घूमने के लिए चमोली जनपद के लोहाजंग निवासी मनोज राणा से संपर्क किया। जेमा जब पहाड़ों की ऊंची वादियों में पहुंचीं तो वहां फैले प्लास्टिक कचरे को देखकर वह हैरान रह गईं। पहाड़ों की चोटियों पर फैले कूड़े को देखकर उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाना शुरू किया। जेमा कोलेल अब तक उच्च हिमालयी क्षेत्र से 300 किलो से अधिक प्लास्टिक कचरा पीठ पर ढो कर नीचे ला चुकी हैं।

लोहागंज के लोगों के साथ मिलकर हिमालय साफ कर रहीं जेमा

यहां कचरा ढोने के साथ-साथ वह लोहाजंग में रहकर स्थानीय लोगों को भी हिमालय क्षेत्र को साफ रखने और इनका संरक्षण करने के लिए जागरूक कर रही हैं। जेमा का कहना है कि यदि स्थानीय लोगों के साथ ही हिमालय पर घूमने के लिए आने वाले लोग अब भी जागरूक नहीं हुए तो हिमालय केवल तस्वीरों में ही दिखाई देगा। यहां के लोगों को भी यह आदत डाल लेनी चाहिए कि वह अपना कचरा साथ लेकर वापस जाएं।

जेमा ने समूह बनाया

बता दें कि जेमा और मनोज ने मिलकर 'द 108 पीक-क्लीन माउंटेन सेफ माउंटेन' नाम से एक समूह बनाया हुआ है। इस संस्था के जरिए मनोज और जेमा पर्वतारोहण करवाने के साथ-साथ सफाई अभियान भी चला रहे हैं और लोगों को पहाड़ों पर कचरा न फैलाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। इसके लिए यह दोनों स्कूलों, गांव और ट्रैकिंग रूट पर जाकर पर्यटकों, बच्चों और स्थानीय लोगों को ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझा रहे हैं।

जेमा लोगों को कर रहीं जागरूक

बता दें कि अब तक जेमा ने औली वेदनी बुग्याल, चंद्रशिला, धर्मावली, लॉर्ड कर्जन ट्रैक सहित कई क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया है। जेमा का कहना है कि यूं तो उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है, लेकिन देवभूमि को लोग गंदा कैसे कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्पेन में लोग अपना कूड़ा साथ लेकर चलते हैं, लेकिन यहां के लोगों में अभी तक यह आदत नहीं दिखाई दी है। यदि पहाड़ों पर जाने वाले लोग अपना कूड़ा साथ वापस लेकर आएं तो पहाड़ों में खुद ही सफाई बनी रहेगी और पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा।

 

 
Share
Previous Post
चमोली में जोशीमठ स्थित आर्मी कैंप में भीषण आग, तेज हवाओं से दूर तक फैली लपटें, राहत कार्य जारी
Next Post
मसूरी में अचानक बदला मौसम, बादलों की चादर में लिपटी पहाड़ों की रानी, टूरिस्ट प्वाइंट्स पर बढ़ी भीड़
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    विक्की सिंह टोंकयाल कौन हैं? दिन में MMA फाइटर, रात में गार्ड की करते हैं नौकरी.

    • 12 Jul 2026
  • image

    हीरे का हार, गोल्ड चेन और डायमंड पेंडेंट चुराकर मस्त लाइफ जी रही थी नौकरानी, एक रील बनाई और हो गई 'क्लीन बोल्ड'.

    • 04 Jul 2026
  • image

    पहाड़ों पर आफत! मसूरी में लगातार बारिश से पेड़ गिरे, कई घंटे बाधित रहा यातायात.

    • 10 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.