logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • मसूरी में अचानक बदला मौसम, बादलों की चादर में लिपटी पहाड़ों की रानी, टूरिस्ट प्वाइंट्स पर बढ़ी भीड़

मसूरी में अचानक बदला मौसम, बादलों की चादर में लिपटी पहाड़ों की रानी, टूरिस्ट प्वाइंट्स पर बढ़ी भीड़.

 
  • Priyanka Thapa
  • 03 Jan 2026
  • 960
image  

 

मसूरी/देहरादून: उत्तराखंड का मौसम अचानक करवट ले रहा है। इससे पर्यटन काफी तेजी से बढ़ रहा है। पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट ली है और घने बादलों ने इलाके को आगोश में ले लिया। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

शहर में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं। वहीं होटल और होमस्टे में हीटर की मांग बढ़ गई है। मसूरी के बाजारों में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। अचानक बदले मौसम ने रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया है, लेकिन पर्यटकों के चेहरों पर इस मौसम को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

मसूरी टूरिस्ट प्लेस पर बढ़ी भीड़

देश-विदेश से मसूरी पहुंचे पर्यटक ठंडे मौसम और बादलों के बीच घूमने का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। केम्पटी फॉल, गन हिल, मॉल रोड और लाल टिब्बा जैसे पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। कई पर्यटकों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम बना रहा तो मसूरी में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि मौसम में यह ठंड और बढ़ी तो आने वाले समय में बारिश और बर्फबारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, मौसम विभाग ने इस संबंध में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

मसूरी में बर्फबारी को लेकर क्या बोला विभाग

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार दिसंबर महीने में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिसके कारण मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रहा। विभाग के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव की संभावना जरूर है, लेकिन फिलहाल बर्फबारी के लिए अनुकूल तापमान और परिस्थितियां पूरी तरह नहीं बनी हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं होती, तब तक बर्फबारी की संभावना भी कम रहती है। उन्होंने बताया कि तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन बर्फबारी के लिए जरूरी नमी अभी पर्याप्त नहीं है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल मसूरी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और लोग गर्म कपड़ों व हीटर का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं, जबकि पर्यटक इस सुहावने और ठंडे मौसम का आनंद ले रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
हिमालय बचाने के लिए स्पेन की जेमा पहाड़ों से ढो रहीं कूड़ा, अब तक 300 किलो कचरा नीचे ला चुकी हैं
Next Post
Major Vivek Gupta Birthday : 'चिंता मत करो पिताजी…', सेना की कहानियों के बीच पला बच्चा जब बना कारगिल का 'महावीर'
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'प्रदर्शन में जा रहे शख्स को रास्ते से हिरासत में लेना गुंडागर्दी', उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पुलिस को लताड़ा.

    • 22 Jul 2026
  • image

    उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट-अटैक से निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार.

    • 26 Jul 2026
  • image

    हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, रूट मैप जानिए, यूपी के इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा.

    • 03 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.