logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 9 March: देहरादून में तेज धूप से बढ़ा तापमान, उत्तरकाशी-पिथौरागढ़ में बारिश के आसार

Uttarakhand Weather Today, 9 March: देहरादून में तेज धूप से बढ़ा तापमान, उत्तरकाशी-पिथौरागढ़ में बारिश के आसार.

 
  • Priyanka Thapa
  • 09 Mar 2026
  • 786
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में अलग दिखाई दे रहा है। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ने लगी है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे पहाड़ों के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।
 

मैदानी इलाकों में बढ़ने लगी गर्मी

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होगा। पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा है।

इस बार पोस्ट मानसून के दौरान पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण भी गर्मी का असर जल्दी देखने को मिल रहा है। फरवरी महीने से ही तापमान में बढ़ोतरी का रुझान शुरू हो गया था और मार्च के शुरुआती दिनों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने लगा है।

सुबह-शाम की ठंड भी हुई गायब

चटक धूप के कारण दिन के समय गर्मी काफी महसूस हो रही है, वहीं सुबह और शाम की ठंड भी लगभग खत्म हो चुकी है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कहीं तेज धूप तो कहीं आंशिक बादल छाए रहने की स्थिति बनी हुई है। धूप निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इसका असर पर्वतीय क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में भी अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है, जिससे वहां भी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।
 

चारधाम यात्रा में गर्मी का असर संभव

मौसम में इस बदलाव का असर आगामी चारधाम यात्रा पर भी पड़ सकता है। आमतौर पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है, लेकिन इस बार बारिश और बर्फबारी की कमी के कारण पहाड़ों में भी गर्मी का माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
 

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

रविवार को राजधानी देहरादून में दिनभर चटक धूप खिली रही। हालांकि बीच-बीच में बादल भी नजर आए, लेकिन धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
 

14 मार्च तक बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ों के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार हैं।

 

 
Share
Previous Post
भूकंपीय मानचित्र को वापस लेने से भूकंप से निपटने की तैयारियों पर असर पड़ा: एक्सपर्ट
Next Post
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने पेश किया 111703.23 करोड़ का बजट, घोषणाओं के बारे में जानिए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.