नई दिल्ली: बंगाल और असम के हाई वोल्टेज चुनावों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम के लिए 'भारत रत्न' की मांग करके देश का सियासी पारा और चढ़ा दिया है। कांशीराम को ‘भारत रत्न’ देने की मांग को लेकर छिड़ी राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया है। साथ ही अपने दलित मुख्यमंत्रियों की लिस्ट शेयर की है।
कांग्रेस का कहना है कि जैसे ही नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कांशीराम को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग उठाई, वैसे ही बीजेपी के सांसदों ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने अब तक कितने दलित मुख्यमंत्रियों को बनाया है। इस पर कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि भारत में पहली बार किसी दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाने का काम कांग्रेस ने ही किया था। पार्टी के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में कई दलित नेताओं को मुख्यमंत्री बनने का अवसर कांग्रेस सरकारों ने दिया।
कांग्रेस SC विभाग के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, 'जैसे ही नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मान्यवर कांशीराम जी को 'भारत रत्न' देने की मांग की, वैसे ही BJP के सांसद पूछने लगे कि कांग्रेस ने कितने दलित मुख्यमंत्री बनाए हैं? उनकी जानकारी के लिए बता दूं- भारत में कांग्रेस ने ही पहली बार दलित वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया था।'
कांग्रेस ने दलित मुख्यमंत्रियों की लिस्ट भी एक्स पर शेयर की है-