logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • कौन हैं खजानदास, उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा, धामी सरकार में बनाए गए मंत्री

कौन हैं खजानदास, उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा, धामी सरकार में बनाए गए मंत्री.

 
  • Shubham Sehgal
  • 21 Mar 2026
  • 788
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक खजानदास ने धामी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। खजानदास जमीनी स्तर के नेता माने जाते हैं और भाजपा से अनुसूचित जाति का एक बड़ा चेहरा भी हैं। खजानदास राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक बन चुके हैं, जबकि उससे पहले वे मंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट में लंबे समय से रिक्त मंत्री पदों पर आज नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। पांच नए मंत्रियों को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन में शपथ ग्रहण करवाई। विधायक से मंत्री बने खजानदास ने जमीनी स्तर से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वे भारतीय जनता पार्टी से अनुसूचित जाति का एक बड़ा चेहरा हैं और कई सालों तक बूथ लेबल के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं।

राजनीतिक करियर

लंबे समय तक जमीनी स्तर पर काम करने के बाद खजानदास को कैबिनेट में जगह मिली है। खजानदास साल 2017 में हुए चुनाव में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। 2017 के चुनाव में खजानदास ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार को लगभग 9000 वोटों से हराया था। उसके बाद वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी खजानदास ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और अपनी जीत दर्ज की। खजानदास ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार को और अधिक वोटों के अंतर से हराया। इस बार का अंतर बढ़कर 11000 वोटों का हो गया था।

2007 में धनौल्टी से चुनाव जीते

इससे पहले खजानदास पहली बार 2007 में धनौल्टी से चुनाव लड़कर जीते थे और विधायक बने। पूर्व में वे खंडूरी सरकार में खेल, समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। खजानदास देहरादून के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम शांत दास है। खजानदास अपनी स्कूली शिक्षा बीच में छोड़ कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो गए थे।

भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं

राजनीति में आने के बाद खजानदास ने सामाजिक कार्यों में और लगन से जुटे रहे। भाजपा में वे प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को निभा चुके हैं। वे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखते हैं और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं। यहां तक कि क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए वे विभागीय अधिकारियों से सीधा सवाल करते हैं और कार्यों में खर्च और गुणवत्ता पर भी सार्वजनिक रूप से आपत्ति दर्ज कर उन्होंने यह साफ किया है कि क्षेत्रीय मुद्दों पर वह अपनी राय रखने में हिचकते नहीं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, मदन कौशिक, खजान दास सहित पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Next Post
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.