logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा

Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

 
  • Priyanka Thapa
  • 27 Mar 2026
  • 889
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।

इसके साथ ही अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने के आसार हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में सर्दी बनी हुई है।


मैदानी इलाकों में सूरज के तेवर तल्‍ख

वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले दो दिन हुई बारिश के बाद कुछ दिनों तक तापमान सामान्य बना हुआ था जिससे ठंड भी लौट आई थी, लेकिन अब एक बार फिर सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। सुबह से ही निकल रही चटक धूप की वजह से तापमान बढ़ रहा है और गर्मी होने लगी है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड भी गायब हो रही है।


जंगल में आग लगने की घटनाएं शुरू

वहीं, तापमान बढ़ने के साथ ही एक बार फिर जंगलों में आग लगने की घटनाएं होने लगी है। कोटद्वार में दुगड्डा-गुमखाल के बीच जंगल में कई जगह आग लग गई। इसकी वजह से वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने से तापमान भी सामान्य बना हुआ है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में फिलहाल गर्मी का एहसास नहीं है और मौसम सुहावना बना हुआ है।


3300 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
Next Post
दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.