logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण

उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

 
  • Shubham Sehgal
  • 28 Mar 2026
  • 608
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को 'अर्थ आवर' मनाने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 28 मार्च को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक 'अर्थ आवर' मनाने का फैसला लिया। इस दौरान राज्य के निवासियों से आग्रह किया गया है कि वे एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और बिजली के उपकरण बंद रखें। ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयासों को जरूरी करार दिया जा रहा है। ऐसे में 'अर्थ आवर' मनाने के फैसले की चर्चा हो रही है।
 

क्या है उद्देश्य?

उत्तराखंड सरकार की ओर से इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना बताया गया है। सरकार का कहना है कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुरक्षित करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'अर्थ आवर' मनाने का फैसला लिया गया है। यह अभियान डब्लूडब्लूएफ इंडिया, नई दिल्ली से मिले एक संदेश के आधार पर चलाया जा रहा है।

लोगों को किया जा रहा जागरूक

उत्तराखंड सरकार की ओर से लोगों में ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक बनाने को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। युवाओं को ऊर्जा की बचत के बारे में जागरूक करने के साथ ही लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में यह कार्यक्रम सहायक होगा।

क्या है अर्थ आवर?

दरअसल, ‘अर्थ ऑवर’ एक वैश्विक अभियान है। इसमें दुनियाभर के लोग जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाने के लिए अपने मन से एक घंटे तक बिजली का सीमित उपयोग करते हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से भी सभी नागरिकों को अपील की गई है कि वे निर्धारित रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे की अवधि के लिए गैर-जरूरी बिजली के उपकरणों को बंद करके इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय रूप से भाग लें।

सरकार ने प्रदेश के सभी नागरिकों के साथ-साथ संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। इसको लेकर प्रदेश भर में चर्चा चल रही है।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.