logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • देहरादून: रिश्ते हुए कलंकित, मां ने ही दी थी बेटे की मौत की सुपारी, 12 लाख में तय हुआ था सौदा

देहरादून: रिश्ते हुए कलंकित, मां ने ही दी थी बेटे की मौत की सुपारी, 12 लाख में तय हुआ था सौदा.

 
  • Vivek Mishra
  • 13 Feb 2026
  • 838
image  

 

देहरादून: एक कहावत है कि पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती, पर देहरादून में हुए एक मर्डर ने इस कहावत को भी झूठा साबित कर दिया है। संपत्ति विवाद के चलते एक मां ने अपने ही बेटे की मौत 12 लाख रुपये में सुपारी दे दी। हत्यारोपियों ने तीन लाख रुपये एडवांस लेकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले के मास्टरमाइंड तक पहुंच गई और मृतक की मां बीना शर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

देहरादून के कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में तिब्बती बाजार के पास बुधवार को 10:30 बजे एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार देहरादून के रूप में हुई थी। जो जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। इस घटना को लेकर अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी सास बीना शर्मा, उनके परिचित विनोद उनियाल, संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल, एसके मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अजय खन्ना के साथ विवाद के बारे में जानकारी दी।

पैसे के लेनदेन में हुई हत्या

अभिलाषा शर्मा ने बताया था कि उनके पति अर्जुन शर्मा का अपनी मां बीना शर्मा के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था और यह मामला कोर्ट में है। अभिलाषा शर्मा ने इन सभी पर अपने पति की हत्या कराए जाने का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। राजधानी में हुई इस हत्या को लेकर जहां पुलिस की किरकिरी हो रही थी तो वहीं घटना का जल्द खुलासे का दबाव भी पुलिस पर था।

देहरादून पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर नाकाबंदी करवा कर सघन चेकिंग अभियान चलवाया और देर रात मुठभेड़ में दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लाडपुर क्षेत्र में घायल बदमाश ने अपना नाम राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी चुक्खूवाला बताया, जबकि लाल थप्पड़ क्षेत्र में घायल बदमाश ने अपना नाम पंकज राणा पुत्र अभय सिंह निवास इंदिरा कॉलोनी बताया।

पूछताछ में पुलिस को मिले इनपुट

इन दोनों ने तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया। दोनों सगे भाइयों के कबूलनामे के बाद पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि पंकज राणा, विनोद उनियाल के पास ड्राइवर का काम करता है, जबकि राजीव ऑटो चलाता है। विनोद उनियाल, उनके परिचित डॉक्टर अजय खन्ना और मृतक अर्जुन की मां बीना शर्मा का अर्जुन शर्मा से प्रॉपर्टी और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था और पूर्व में भी इन लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
 

मां ने बेचा बेटा कोर्ट पहुंच गया

डॉ. अजय खन्ना जो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं और एसके मेमोरियल नाम से अस्पताल चलाते हैं, ने बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित उनकी संपत्ति को खरीदने की एवज में 14 करोड़ रुपये में डील की थी, जिसमें से अब तक 8 करोड़ रुपये बीना शर्मा को दे दिए गए थे, लेकिन अर्जुन ने इस प्रॉपर्टी पर कोर्ट से स्टे ले लिया था।
 

न मानने पर रास्ते से हटाने का प्लान बनाया

प्रॉपर्टी पर कब्जा न मिलने के कारण डॉ. अजय खन्ना काफी परेशान चल रहा था और बीना शर्मा पर अपने पैसों के लिए दबाव बना रहा था। जिसके कारण मां-बेटे के बीच अक्सर झगड़ा हो रहा था। इसी झगड़े के चलते मृतक की मां बीना शर्मा ने अपने पुत्र से खुद को खतरा बताते हुए हाई कोर्ट से सुरक्षा भी ली थी। इस मामले में अर्जुन शर्मा के किसी भी तरह न मानने के बाद इन लोगों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
 

बाकी पैसे काम होने के बाद मिलने थे

इन लोगों ने पंकज और राजीव से 12 लाख रुपये में अर्जुन शर्मा की हत्या करने का सौदा तय किया, जिसमें से तीन लाख दोनों आरोपियों को एडवांस में दिए गए, जबकि बाकी पैसे काम होने के बाद दिए जाने थे। दोनों आरोपियों ने 11 फरवरी की सुबह तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी, लेकिन यह लोग ज्यादा देर तक पुलिस से बच नहीं सके और देर रात मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
 

हत्या से पहले मां ने ली थी पूरी जानकारी

इन दोनों के बयान के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा ने अर्जुन शर्मा के मैनेजर विजय से कुछ दिन पहले उसकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली थी। मां से झगड़े के कारण अर्जुन शर्मा अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। इन सभी तथ्यों के सामने आने पर पुलिस ने मुकदमे में नामजद बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून: गैस एजेंसी संचालक हत्‍याकांड में शूटरों का एनकाउंटर, शहीद कर्नल की प्रॉपर्टी को लेकर मां से था विवाद!
Next Post
देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 15 दिन में 5वीं हत्या से हड़कंप
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    LPG Crisis: देश में गैस सप्लाई की स्थिति अब भी चिंताजनक, ईरान में घमासान के बीच सरकार ने क्यों बढ़ाई धड़कन?.

    • 21 Mar 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.