logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • SSC MTS परीक्षा के लिए प्रॉक्सी सेटअप, रिमोट एक्सेस से करा रहे थे पेपर सॉल्व, गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

SSC MTS परीक्षा के लिए प्रॉक्सी सेटअप, रिमोट एक्सेस से करा रहे थे पेपर सॉल्व, गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार.

 
  • Rahul Parasar
  • 15 Feb 2026
  • 956
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी उत्तर प्रदेश के देवरिया का है, जबकि दूसरा आरोपी देहरादून का रहने वाला है। यह नकल गिरोह तकनीकी का प्रयोग कर एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा में नकल करा रहा था। मामले में दो आरोपी एसटीएफ के हत्थे चढ़े हैं, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सिस्टम में की थी छेड़छाड़

सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि यह दोनों आरोपी परीक्षा केंद्र में मास्टर कंप्यूटर लगाकर सिस्टम से छेड़छाड़ कर प्रोक्सी सर्वर सेटअप कर रिमोट एक्सेस के माध्यम से पेपर सॉल्व कर रहे थे। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया है। आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास करने के लिए प्रलोभन देकर उनसे 10 लख रुपए की मांग की जाती थी।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून के तहत एसटीएफ में बड़ी कार्रवाई की है। भारतवर्ष द्वारा आयोजित कर्मचारी चयन आयोग मल्टी टास्किंग भर्ती परीक्षा 2025 की भर्ती परीक्षा पूरे देश में कराई जा रही थी। परीक्षा के दौरान नकल रोकने और सामाजिक तत्वों के सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए पुलिस और एसटीएफ सतर्क थी।

इनपुट के आधार पर छापा

एसटीएफ उत्तर प्रदेश और एसटीएफ उत्तराखंड में संयुक्त कार्रवाई के दौरान परीक्षा में कुछ लोगों के अभ्यर्थियों से मोटी धनराशि लेकर उन्हें पास करने का प्रलोभन देने की बात सामने आई। 13 फरवरी को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून में इनपुट के आधार पर ताबिश दी गई तो एसटीएफ भी हैरान रह गई।

केंद्र पर परीक्षा लैब के पास बने यूपीएस रूम में एक कोने पर अंडरग्राउंड चैंबर बना हुआ था। इसमें दो लैपटॉप, राउटर के साथ स्वचालित अवस्था में मिले, जिनको रिमोट से चलाया जा रहा था। इन दोनों लैपटॉप के माध्यम से परीक्षा में प्रश्न पत्रों को हल करने में मदद की जा रही थी। इस गढ्ढे को ऊपर से ढक्कन से छुपा कर सेफ्टी टैंक जैसा बनाया गया था।
 

चैंबर को किया गया सील

एसटीएफ ने तत्काल तकनीकी और फॉरेंसिक उपकरणों का प्रयोग करते हुए इस सिस्टम को कब्जे में लिया और चैंबर को सील कर दिया। इस प्रकरण में एसटीएफ ने नीतीश कुमार पुत्र चंद्रभान गौड़ निवासी भाटपार, रानी देवरिया, उत्तर प्रदेश हाल निवासी नागलोई दिल्ली और भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी निवासी नथुवावाला देहरादून को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे लोग अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के लिए उनसे 10 लाख रुपए की लेते थे। आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर उनके कंप्यूटर को रीमोटली एक्सेस लेकर उनके प्रश्न पत्र हल किया जाता था। पुलिस नकल गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है जिसके लिए टीम गठित कर दबिश की कार्रवाई की जा रही है।

 

 
Share
Previous Post
तारिक रहमान: बांग्लादेश के 'डार्क प्रिंस' से सत्ता के शीर्ष तक का सफर, 17 साल के निर्वासन से लौटकर 2 महीने में पलटा पासा
Next Post
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और CM धामी ने छात्रों को किया प्रेरित
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.