logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • चार धाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लगेगा शुल्क, 19 अप्रैल से शुरू हो रही तीर्थयात्रा, तैयारियां जानिए

चार धाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लगेगा शुल्क, 19 अप्रैल से शुरू हो रही तीर्थयात्रा, तैयारियां जानिए.

 
  • Rahul Parasar
  • 17 Feb 2026
  • 808
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसको लेकर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। इसके बाद 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसके साथ ही चार धाम यात्रा फुल फ्लेज्ड शुरू हो जाएगी। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क लगेगा।

चारधम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कितना शुल्क लगेगा, इसका शीघ्र ही निर्धारण हो जाएगा। इसके लिए गढ़वाल के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में कमिटी का गठन किया गया है। चार धाम यात्रा के लिए अगले एक से दो दिनों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा। दरअसल, चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें कई निर्णय लिए गए।

कमिश्नर-आईजी की बैठक

चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में सोमवार को गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय और आईजी राजीव स्वरूप ने बैठक की। इसमें चार धाम के होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, ट्रांसपोर्टरों और डंडी-कंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि यात्रा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा।

बैठक में तय किया गया कि फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए कम से कम 10 रुपये शुल्क लगाया जाए। सरकार से अनुमति मिलने के बाद जल्द ही शुल्क तय कर दिए जाएंगे।

संख्या को लेकर मांग

कमिश्नर के नेतृत्व में हुई बैठक में होटल व्यवसायियों ने धामों में दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या की वैधता खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रैवल्स यूनियन और डंडी-कंडी संचालकों की ओर से उठाई गई समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए अपर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमिटी निर्णय लेगी। कमिटी की अनुशंसा मिलते ही एक-दो दिन के भीतर आवश्यक निर्णय लेकर चार धाम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कराया जाएगा।

कमिश्नर ने कहा कि इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या को सीमित नहीं किया जाएगा। हालांकि, चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया गया है। कमिश्नर ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण के पहले होटल बुक कराने वाले यात्रियों का पंजीकरण में प्राथमिकता मिलेगी।

 

 
Share
Previous Post
जिला प्र्शासन का जनदर्शन; जन सुरक्षा की गांरटी; कड़े व बड़े एक्शन सब मौके पर ही
Next Post
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने 116 को घर खाली करने का नोटिस दिया, गुरुवार को चलेगा बुलडोजर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.