logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव में अनिल कुकरेती 'चीनी' की दमदार वापसी, मनमोहन कंडवाल को हराया

देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव में अनिल कुकरेती 'चीनी' की दमदार वापसी, मनमोहन कंडवाल को हराया.

 
  • Vivek Mishra
  • 21 Feb 2026
  • 827
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती चीनी ने 2 साल के बाद शानदार वापसी की है। चीनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी और निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल को 82 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। वहीं, सचिव पद पर अजय बिष्ट ने बाजी मारी है।

बार एसोसिएशन के चुनाव में 2917 वैध मतों में से अधिवक्ता अनिल कुकरेती को 1007, अधिवक्ता राजीव शर्मा बंटू को 925 और अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल को 844 वोट मिले, जबकि चौथा प्रत्याशी हरिश चंद्र डोभाल मात्र 135 वोटों पर ही सिमट गया।

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव में सचिव पद पर अजय बिष्ट जीते

वहीं, सचिव पद पर अजय बिष्ट को 1359 वोट मिले हैं, जबकि प्रकाश टी पाल को 1187, प्रभात बर्थवाल को 398 और रविंद्र कुमार चौहान को 55 वोट मिले। कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव पद पर कपिल अरोड़ा, उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सागर, उपाध्यक्ष (महिला) पद पर लता राणा, लाइब्रेरियन पद पर सुभाष परमार, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार रोहिला विजयी हुए, जबकि सेवन प्लस सदस्य पर आरती, 5 प्लस सदस्य पर रमन शर्मा, 3 प्लस पर रिषभ रतूड़ी और 3 प्लस महिला पद पर जुगनू रानी ने जीत दर्ज की है।

2 साल बाद दमदार वापसी

देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित किए गए। अनिल कुकरेती 2 वर्ष पहले वर्ष 2023 में बार एशोसिएशन के अध्यक्ष बने थे। अब 2 साल बाद एक बार फिर कार्यकारिणी में दमदार वापसी ने अधिवक्तओं के बीच उनके मजबूत समर्थन को दर्शाया है। इस चुनाव में अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, सुविधाओं के विस्तार, पुस्तकालय के आधुनिकीकरण और युवा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की घोषणाओं ने अनिल कुकरेती को चुनाव में अच्छा समर्थन दिलाया।

मनमोहन कंडवाल ने कड़ी टक्कर दी

हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी और निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने भी चुनाव में कड़ी टक्कर देकर मुकाबला को रोमांचक बनाए रखा। मनमोहन कंडवाल पिछले साल 10वीं बार अध्यक्ष बने थे और इस बार भी उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। अध्यक्ष पद पर हरिश चंद्र डोभाल और राजीव शर्मा भी चुनाव मैदान में थे, जबकि सचिव पद पर अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी पाल और रविंद्र कुमार चौहान चुनाव मैदान में थे।
 

इनके बीच हुआ मुकाबला

वहीं, संयुक्त सचिव पद पर अनिल सिंह बिष्ट, अनुपम ठाकुर, कपिल अरोड़ा, पंकज भंडारी, राकेश थपलियाल और सुमित कुमार कंडवाल चुनाव मैदान में थे, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला मैदान में थे। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर अमित डंगवाल, राहुल अमोली, राकेश पाल, विनोद कुमार सागर और वीरेंद्र सिंह खुराना के बीच मुकाबला रहा। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर अल्पना जदली और लता राणा आमने-सामने थे। इनके अलावा लाइब्रेरियन पद पर अनुज शर्मा, आरएस भारती और सुभाष परमार मैदान में थे।

बता दें कि बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 19 फरवरी को मतदान हुआ। इस बार चुनाव में कुल 78 फीसदी मतदान हुआ। यह मतदान पिछले साल की तुलना में कम है। पिछले साल 81 फ़ीसदी से अधिक मतदान हुआ था। इस बार चुनाव में कुल 3735 अधिवक्ता मतदाता थे, लेकिन 2917 अधिवक्ताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

 
Share
Previous Post
कांग्रेस ने सौंपी NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी? जानें कौन हैं विनोद जाखड़
Next Post
हरिद्वार कुंभ 2027: दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा Kumbh, बैठक के दौरान बोले पुष्कर सिंह धामी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.