देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने के अनुमान है। 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन के समय तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है, वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बरकरार है।
"27 और 28 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र"
पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती हैमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। हालांकि चार-पांच दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
28 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।
3000 मीटर से ऊपर के रास्तों पर बर्फबारी के कारण फिसलन हो सकती है। शुष्क मौसम और दिन की धूप देखकर ही गर्म कपड़े संदूक में रखने की गलती आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपनी सेहत के नजरिये से आपको सतर्क रहना होगा।