logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • Uttarakhand: सीएम धामी का चंपावत दौरा, जनसैलाब बना गवाह, होली मिलन की ऐतिहासिक झलक

Uttarakhand: सीएम धामी का चंपावत दौरा, जनसैलाब बना गवाह, होली मिलन की ऐतिहासिक झलक.

 
  • Shubham Sehgal
  • 28 Feb 2026
  • 974
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि में आस्था और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। चंपावत दौरे के दौरान उमड़ी भारी भीड़ उनके कार्यों पर जनविश्वास की मजबूत मुहर लगाती नजर आई। कार्यक्रमों में दिखा जनसैलाब यह संकेत दे रहा था कि जनता धामी के विजन के साथ खड़ी है।

शुक्रवार को वे चंपावत पहुंचे। यह दौरा कई मायनों में अहम रहा। यह सिर्फ औपचारिक कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं था। यह दिशा, दृढ़ संकल्प और विकास की प्रतिबद्धता का संदेश था। धामी ने मां पूर्णागिरी धाम मेले का शुभारंभ किया। मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को विस्तार से जनता के सामने रखा। पार्किंग, पेयजल और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी

प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। यह आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण प्रकल्प है। पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से कार्यों की शुरुआत की गई है। मास्टर प्लान के तहत गोल्ज्यू कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भी तेजी है। लगभग 430 करोड़ रुपये की यह योजना क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगी। टनकपुर में 238 करोड़ रुपये की लागत से आईएसबीटी का निर्माण प्रगति पर है। इसके पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। पर्यटकों के लिए भी आवागमन और आसान होगा। दौरे के दौरान महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया गया। सीएम ने निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है। युवा शक्ति को सशक्त बनाना हमारा संकल्प है।


धामी ने कांग्रेस पर सीधा प्रहार किया

सीएम काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में भी शामिल हुए। होली मिलन समारोह में जनता से आत्मीय संवाद किया। हर कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने माहौल को उत्साह से भर दिया। यह जनसमर्थन और विश्वास का स्पष्ट संकेत था। अपने संबोधन में धामी ने कांग्रेस पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

जनता का समर्थन

वहीं कुछ लोग तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं। ऐसी सोच से प्रदेश का संतुलित विकास संभव नहीं है। धामी ने स्पष्ट कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जरूरत पड़ी तो कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे। चंपावत का यह दौरा कई संदेश छोड़ गया। आस्था भी, विकास भी और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता भी जनता का समर्थन इस यात्रा को और मजबूती दे रहा है।

अपनत्व का माहौल दिखा

खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह भी जनविश्वास और जनसमर्थन का बड़ा प्रमाण बना। भारी संख्या में लोग अपने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होली खेलने पहुंचे। हर तरफ उत्साह, उमंग और अपनत्व का माहौल दिखा। रंगों में रंगी जनता, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “धामी ज़िंदाबाद” के नारों के बीच यह दृश्य सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि जनता और नेतृत्व के बीच गहरे विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गया। यह साफ संदेश था कि उत्तराखंड की जनता अपने मुख्यमंत्री के साथ दिल से खड़ी है — आस्था में भी, विकास में भी और संस्कृति में भी।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Weather Today, 27 February: चमोली, उत्‍तरकाशी और बागेश्‍वर में हल्‍की बर्फबारी के आसार, जानिए अपडेट
Next Post
रोड़ कटिंग शर्तों मानकों के उल्लंघन पर विधिक एक्शन तय; मा0 प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.