logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 4 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • CJI सूर्यकांत ने परिवार सहित किए केदारनाथ के दर्शन, बद्रीनाथ धाम में भी की पूजा अर्चना.
  • Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट.
  • BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने.
  • Mahendra Singh Dhoni: ठंडी फिजाओं में ‘कैप्टन कूल’, महेंद्र सिंह पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे मसूरी.
  • केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, भारी बारिश के कारण रोकी गई थी; DM ने दी जानकारी.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 8 May: देहरादून समेत कई इलाकों में गिरा तापमान, 10 मई तक बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Uttarakhand Weather Today, 8 May: देहरादून समेत कई इलाकों में गिरा तापमान, 10 मई तक बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 08 May 2026
  • 928
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। पिछले लगभग एक सप्ताह से प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते ठंड का असर बढ़ गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम सामान्य दिनों की तुलना में काफी सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग ने 10 मई तक पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। वहीं 11 से 13 मई के बीच एक बार फिर पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केदारनाथ धाम में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा बद्रीनाथ धाम, यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं मसूरी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और टिहरी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मैदानों में भी मौसम सुहावना

हालांकि मैदानी जिलों में फिलहाल भारी बारिश से राहत बनी हुई है, लेकिन मौसम में गर्माहट काफी कम हो गई है। खासकर रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद उसका असर सामान्य दिनों की तुलना में कम बना हुआ है।

देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम होकर 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शाम के समय ठंडी हवाएं चलने और बारिश होने पर मैदानी इलाकों में भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

10 मई तक पर्वतीय जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 10 मई तक पर्वतीय जिलों में खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 11 मई से 13 मई के बीच एक बार फिर पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।


 

लोगों ने फिर निकाले गर्म कपड़े

मई महीने में आमतौर पर तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार लगातार बदले मौसम ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोग पहले से ही ठंड से बचाव कर रहे हैं, वहीं मैदानी इलाकों में भी सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में अब तक पहुंचे 7.72 लाख श्रद्धालु, केदारनाथ और बद्रीनाथ के आंकड़े जानिए
Next Post
Musoorie News: पहाड़ों की रानी मसूरी पर मंडराया इंदौर जैसा खतरा, पेयजल स्रोत तक पहुंच रहा होटलों का गंदा पानी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड: सोनप्रयाग में फंसे 10000 श्रद्धालुओं का हुआ रेस्क्यू, ऐसे चला अभियान.

    • 21 May 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 5 May: देहरादून समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत.

    • 05 May 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 6 May: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का येलो अलर्ट, मैदानी जिलों में लुढ़का पारा.

    • 06 May 2026

Recent News

  • image

    CJI सूर्यकांत ने परिवार सहित किए केदारनाथ के दर्शन, बद्रीनाथ धाम में भी की पूजा अर्चना.

    • 02 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट.

    • 02 Jun 2026
  • image

    BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने.

    • 01 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.