logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 11 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • कौन हैं केशव नेगी? मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में हुई गिरफ्तारी, देहरादून तक गरमाया विवाद.
  • Uttarakhand Weather Today, 8 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, अगले एक-दो दिनों में और चढ़ेगा पारा.
  • Uttarakhand: तिलवाड़ा में चारधाम यात्रियों की कार नदी में गिरी, बंगाल के 5 यात्री घायल, SDRF ने बचाया.
  • Dehradun Mussoorie Traffic: जाम में फंसोगे, हो जाएगा वीकेंड खराब! अगर फॉलो नहीं किया देहरादून का ये ट्रैफिक प्लान.
 
  • Home
  • टोल टैक्स से बचने को पिता की खाकी वर्दी का इस्तेमाल, नशे में धुत कार सवार को मसूरी पुलिस ने सिखाया सबक

टोल टैक्स से बचने को पिता की खाकी वर्दी का इस्तेमाल, नशे में धुत कार सवार को मसूरी पुलिस ने सिखाया सबक.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 12 May 2026
  • 674
image  

 

मसूरी: चारधाम यात्रा और टूरिस्ट सीजन के चलते मसूरी पुलिस शहर भर में ‘ ऑपरेशन प्रहार ’ चला रही है। पुलिस ने इसी ऑपरेशन के दौरान एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल टोल टैक्स और पार्किंग में फायदा उठाने की कोशिश के लिए कर रहा था। युवक नशे की हालत में भी था। पुलिस ने युवक की गाड़ी को सीज कर दिया है।
 

नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, मसूरी पुलिस यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए स्पेशल चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान लाइब्रेरी चौक पर एक वैगनआर कार संख्या यूपी-15-डीजेड-2906 आती दिखाई दी। पुलिस को कार के डैशबोर्ड पर रखी उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप और पीछे टंगी उपनिरीक्षक की वर्दी देखकर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहन रोककर जांच की तो कार सवार की पहचान मेरठ के रहने वाले विनय सिंह के रूप में हुई है। जांच में वह नशे की हालत में गाड़ी चलाता पाया गया। कार में उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे।

पुलिस ने युवक की गाड़ी सीज की

युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं और टोल टैक्स, पार्किंग तथा अन्य जगहों पर पुलिसकर्मी होने का फायदा लेने के उद्देश्य से वह अपने साथ पुलिस वर्दी और पी-कैप लेकर चल रहा था। युवक ने पुलिस से माफी भी मांगी, लेकिन नियमों के उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।
 

ब्लैक फिल्म और नो पार्किंग पर भी चला अभियान

पुलिस ने अपने अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की और मौके पर फिल्म उतरवाई। इसके साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान भी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहन यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। मसूरी पुलिस द्वारा अभियान के दौरान कुल 98 चालान किए गए। इनमें 67 चालान नो पार्किंग के तहत कोर्ट भेजे गए।

पुलिस लगातार चला रही ऑपरेशन

पुलिस द्वारा ब्लैक फिल्म के एक चालान में 500 रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर पांच चालानों में कुल 5000 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा एक कार को ड्रिंक एंड ड्राइव में सीज किया गया, तीन दोपहिया वाहन भी सीज किए गए और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 21 चालानों में 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने की अपील की है।

 

 
Share
Previous Post
जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 201 शिकायतों पर प्रशासन ने की त्वरित सुनवाई
Next Post
पेट्रोल-डीजल संकट पर पीएम मोदी की अपील, सीएम पुष्कर धामी बोले- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 18 May: देहरादून 37°C पार तापमान; हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में लू की चेतावनी, IMD का अलर्ट.

    • 18 May 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 14 May: उत्तराखंड में कहीं ओले-बारिश, तो कहीं तपती गर्मी; जानें 14 मई का पूर्वानुमान.

    • 14 May 2026
  • image

    Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से राहत, टिहरी-चमोली समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट.

    • 29 May 2026

Recent News

  • image

    ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.

    • 09 Jun 2026
  • image

    कौन हैं केशव नेगी? मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में हुई गिरफ्तारी, देहरादून तक गरमाया विवाद.

    • 08 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 8 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, अगले एक-दो दिनों में और चढ़ेगा पारा.

    • 08 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.