logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 15 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 13 May: उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक, पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी उमस

Uttarakhand Weather Today, 13 May: उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक, पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी उमस.

 
  • Priyanka Thapa
  • 13 May 2026
  • 645
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक ओर पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड का एहसास बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर मैदानी जिलों में उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई पर्वतीय जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अगले 24 घंटों तक प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रहेगा और कई इलाकों में तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
 

पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका को देखते हुए यात्रा में सावधानी बरतने को कहा गया है।

येलो अलर्ट जारी

जहां पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ठंडा बना हुआ है, वहीं मैदानी जिलों में उमसभरी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। देहरादून सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों की आंखमिचौली चलती रही। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने मैदानी जनपदों में भी गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
 

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 

पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है। इसी सिस्टम के कारण राज्य में लगातार मौसम परिवर्तन हो रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।


 

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं किसानों को भी फसलों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने को कहा गया है।

 

 
Share
Previous Post
पेट्रोल-डीजल संकट पर पीएम मोदी की अपील, सीएम पुष्कर धामी बोले- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
Next Post
सीएम धामी ने अपनी फ्लीट आधी की, ईंधन की खपत कम करने को लेकर लिया फैसला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन 8 जिलों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, सतर्क रहने की सलाह! IMD का अलर्ट.

    • 05 Jun 2026
  • image

    Dehradun:अस्पताल के एसी में ब्लास्ट से लगी आग, एक मरीज की मौत! पुलिसकर्मियों समेत स्‍टाफ के कई लोग झुलसे.

    • 20 May 2026
  • image

    Heatwave Alert: नैनीताल और देहरादून में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बारिश से गिर सकता है तापमान.

    • 25 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.