logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 31 July 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.
  • रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.
  • ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.
  • हर बारिश आखिर मसूरी में क्यों टूटती है सड़कें? अब हुसैनगंज में आफत, दो घरों पर मंडराया खतरा.
  • उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट-अटैक से निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार.
 
  • Home
  • CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का दबदबा, प्राइवेट सबसे आखिर में

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का दबदबा, प्राइवेट सबसे आखिर में.

 
  • Shubham
  • 13 May 2026
  • 760
image  

 

CBSE Schoolwise 12 Result 2026: सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया है। इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा है। अगर स्कूल-वाइज रिजल्ट के आंकड़ों को देखा जाए तो सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन मजबूत रहा है और परिणामों में दबदबा देखने को मिला है। केंद्रीय विद्यालय (KV) और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव होने के बाद केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा है। वहीं, अन्य सरकारी स्कूलों का भी प्रतिशत जारी किया गया है। लिस्ट में प्राइवेट स्कूल सबसे आखिर में हैं।

CBSE 12th Result 2026 में सरकारी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन

cbse.gov.in पर उपलब्ध सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 के आंकड़ों के अनुसार, स्कूल वाइज प्रदर्शन में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा है। केंद्रीय विद्यालय (KV) का पास प्रतिशत 98.55% और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का 98.47% रहा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों का कुल पास प्रतिशत 89.55% दर्ज किया गया, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों का 86.07% रहा।

EMRS स्कूलों का परिणाम 85.55% और प्राइवेट (Independent) स्कूलों का पास प्रतिशत 84.22% रहा। यह आंकड़े दिखाते हैं कि सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन सबसे मजबूत है। खास तौर पर केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

CBSE Result 2026: KV-JNV सबसे आगे, प्राइवेट आखिर में

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट (स्कूल वाइज) पास प्रतिशत
केद्रीय विद्यालय (KV) 98.55%
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) 98.47%
सरकारी स्कूल (Government School) 89.55%
सरकारी सहायता प्राप्त (Government AIDED) 86.07%
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) 85.55%
प्राइवेट स्कूल (Independent) 84.22%

सीबीएसई 12th रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। छात्र रोल नंबर के जरिए नीचे बताए स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • विंडो ओपन होने के बाद आपको CBSE 12th Result 2026 Link नजर आएगा।
  • अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दिए गए बॉक्स में भरकर सबमिट करें।
  • आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

 

CBSE 12th Result 2026: टॉप 0.1% छात्रों को मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट

सीबीएसई बोर्ड ने इस साल भी मेरिट लिस्ट नहीं जारी की है। हालांकि, अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। जिन छात्रों ने अपने विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनमें से टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट छात्रों के DigiLocker अकाउंट में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे वे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

 
Share
Previous Post
सीएम धामी ने अपनी फ्लीट आधी की, ईंधन की खपत कम करने को लेकर लिया फैसला
Next Post
उत्तराखंड LUCC चिटफंड घोटाला: CBI ने सरगना सहित 5 को किया अरेस्ट, 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हर बारिश आखिर मसूरी में क्यों टूटती है सड़कें? अब हुसैनगंज में आफत, दो घरों पर मंडराया खतरा.

    • 27 Jul 2026
  • image

    आरोप है कि उसने परीक्षा से पहले छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से WhatsApp ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे। मामले में पुलिस उसके पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक .

    • 24 Jul 2026
  • image

    देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास नदी में अचानक बढ़ा पानी, टॉपू पर फंसे 7 लोग.

    • 20 Jul 2026

Recent News

  • image

    16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.

    • 28 Jul 2026
  • image

    रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.

    • 28 Jul 2026
  • image

    ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.

    • 27 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.