logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 15 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 14 May: उत्तराखंड में कहीं ओले-बारिश, तो कहीं तपती गर्मी; जानें 14 मई का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Today, 14 May: उत्तराखंड में कहीं ओले-बारिश, तो कहीं तपती गर्मी; जानें 14 मई का पूर्वानुमान.

 
  • Priyanka Thapa
  • 14 May 2026
  • 895
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पर्वतीय जिलों में जहां तेज बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड लौट आई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 मई को भी राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से अगले कुछ दिनों तक पहाड़ों में मौसम खराब बना रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

पहाड़ी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का असर

बुधवार को बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत कई पर्वतीय जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। बागेश्वर के गरुड़, कांडा और कपकोट क्षेत्रों में जोरदार ओले गिरने से सड़कों और घरों की छतों पर सफेद चादर बिछ गई। इससे स्थानीय बाजारों में अफरा-तफरी मच गई और किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी।

उत्तरकाशी में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक आए इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।

बद्रीनाथ और केदारनाथ की चोटियों पर बर्फबारी

चमोली जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बुधवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे सड़कें और वाहन सफेद परत से ढक गए। बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भी हिमपात जारी रह सकता है। चमोली में हवा की रफ्तार 43 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई, जिससे ठंडक काफी बढ़ गई है। इसका असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है और यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

अगले 24 घंटों में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी का कहर

जहां पहाड़ों में ठंडक महसूस की जा रही है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। उधम सिंह नगर के काशीपुर और जसपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज और नानकमत्ता जैसे इलाकों में भी तापमान 39 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

हवा में 50 प्रतिशत तक नमी दर्ज होने के कारण चिपचिपी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में मैदानी क्षेत्रों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है।

रुड़की और हरिद्वार में सबसे ज्यादा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान रुड़की में राज्य का सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरिद्वार और आसपास के इलाकों में भी गर्मी और उमस का असर साफ दिखा। हालांकि 14 मई को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे तापमान में ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
 

देहरादून में बादलों की आवाजाही जारी

राजधानी देहरादून और जौलीग्रांट क्षेत्र में बुधवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक शाम के समय गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

15 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 15 मई के बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क होने लगेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होगी। वहीं 16 और 17 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में फिर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

18 मई से पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क होने और गर्मी बढ़ने के संकेत दिए गए हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड LUCC चिटफंड घोटाला: CBI ने सरगना सहित 5 को किया अरेस्ट, 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप
Next Post
देहरादून के प्ले स्कूल परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ी गई युवतियों में एक HIV संक्रमित
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से राहत, टिहरी-चमोली समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट.

    • 29 May 2026
  • image

    उत्तराखंड के 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देहरादून के डीएम बने आशीष चौहान.

    • 23 May 2026
  • image

    'देवभूमि में सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं', उत्तराखंड के सीएम धामी का साफ संदेश.

    • 22 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.