logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.
  • 'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद.
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया, महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा में की शिरकत.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
 
  • Home
  • देहरादून के प्ले स्कूल परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ी गई युवतियों में एक HIV संक्रमित

देहरादून के प्ले स्कूल परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ी गई युवतियों में एक HIV संक्रमित.

 
  • Vivek Mishra
  • 15 May 2026
  • 728
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जनपद के कैंट क्षेत्र में किशन नगर एक्सटेंशन में क्षेत्रीय लोगों के हंगामें के बाद स्कूल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के पीछे किराए पर दिए गए कमरों में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को पीड़ित मानते हुए वहां से मुक्त कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है।

स्कूल के पीछे किराए पर लिए गए जिन कमरों में सेक्स रैकेट चल रहा था, वहां से लड़कियों की रेट लिस्ट और हिसाब की नोटबुक भी बरामद हुई है। रेस्क्यू की गई युवतियों में से एक एचआईवी संक्रमित होने का भी अंदेशा है।
 

आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवती

पुलिस से अनुसार, क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्कूल परिसर के पिछले हिस्से में किराए पर लिए गए कमरों में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व में छापेमारी की। जहां दो पुरुष और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं, मौके से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें, दवाइयां, कंडोम, कुछ डिजिटल स्टोरेज डिवाइस और लेन-देन से जुड़ी एक डायरी भी बरामद की गई है।
 

आवाजाही ज्यादा होने पर आशंका हुई

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी लंबे समय से रात के समय यहां पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही हो रही थी। शुरुआत में किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि सामने के हिस्से में प्ले ग्रुप स्कूल संचालित किया जा रहा था, लेकिन बाद में जब बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी तो क्षेत्रवासियों को संदेह हुआ और उन्होंने विरोध जताया।
 

शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा

मामले की जानकारी फैलते ही लोग यहां एकत्र हो गए और प्रदर्शन भी किया। शिकायत मिलने पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से आशीष कुमार पांडे (42) पुत्र सुरेश चन्द पांडे निवासी प्लाट नंबर-84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान और जंग बहादुर (50) पुत्र खड़ग सिंह निवासी डी-22 नारायण सिंह सर्किल जनता कॉलोनी, जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। इनमें से आशीष पांडे पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है।
 

मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली से आई थीं युवतियां

इनके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। छानबीन में सामने आया है कि रेस्क्यू की गईं युवतियां मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली क्षेत्र से आई थीं, जिन्हें देहरादून में काम दिलाने के नाम पर यहां लाया गया था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
 

पुलिस जांच कर रही

छापेमारी के दौरान कमरों में मिले मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और हिसाब-किताब वाली डायरी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जिनसे ग्राहकों, पैसों के लेन-देन और संपर्कों से जुड़ी अहम जानकारी हो सकती है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। रेस्क्यू की गई युवतियों में से एक युवती के बैग से एचआईवी के इलाज से जुड़ा एक मेडिकल दस्तावेज मिला है। हालांकि, मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 

काम दिलाने के बहाने युवतियों को फंसाते थे आरोपी

पूछताछ में आरोपी आशीष कुमार पांडे पुत्र सुरेश चन्द्र पांडे द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था। उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Weather Today, 14 May: उत्तराखंड में कहीं ओले-बारिश, तो कहीं तपती गर्मी; जानें 14 मई का पूर्वानुमान
Next Post
Mussoorie News: सफाई कर्मियों के साथ अभद्रता पर दो समुदायों में जमकर मारपीट, कोतवाली में पूरी रात हुआ हंगामा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिनेश आर्य कौन हैं जिनको भाजपा ने उत्‍तराखंड में बनाया राज्‍यसभा प्रत्‍याशी, दलित चेहरे पर जताया भरोसा.

    • 05 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 28 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026
  • image

    'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद.

    • 29 Oct 2026
  • image

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया, महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा में की शिरकत.

    • 28 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.