logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 13 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • लॉ एंड ऑर्डर के लिए खतरा! देहरादून में नियमों के खिलाफ चल रहे थे होमस्टे, 96 का रजिस्ट्रेशन रद्द

लॉ एंड ऑर्डर के लिए खतरा! देहरादून में नियमों के खिलाफ चल रहे थे होमस्टे, 96 का रजिस्ट्रेशन रद्द.

 
  • Prashant Kumar
  • 16 May 2026
  • 634
image  

 

देहरादून: देहरादून के डीएम सविन बंसल ने मानकों के विरुद्ध चल रहे 96 होमस्टे के खिलाफ एक्शन लिया है। डीएम ने इन सभी होमस्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इसके साथ ही इन्हें टूरिस्ट वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
 

होटल के रूप में चलाया जा रहा था होमस्टे

इससे पहले भी जिला प्रशासन द्वारा ऑपरेशन सफाई के तहत होमस्टे के रजिस्ट्रेशन रद्द किए गए थे। इन होम स्टे को होटल के रूप में चलाया जा रहा था, जहां नियमों के खिलाफ रात-भर लाउड डीजे चलता था। एक तरह से गैरकानूनी गतिविधियों का अड्डा बन चुके इन होमस्टे पर अब जिला प्रशासन का चाबुक चला है। वहीं, जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नियमों का पालन नहीं कर रहे थे 96 होमस्टे

जिला प्रशासन के अनुसार, रसूखदार लोग होटल के रूप में यह होम स्टे चला रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा पांच मजिस्ट्रेट के साथ 136 होमस्टे का निरीक्षण किया गया। इनमें से 96 होमस्टे को मानकों के विपरीत संचालित होते पाया गया।
 

लॉ एंड ऑर्डर के लिए चुनौती बन रहे होमस्टे

इस मामले को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल का कहना है कि पिछले कई माह से शहर में बढ़ती आपराधिक घटना, नशे और ओवर स्पीड में वाहन चलाने जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसका एक कारण होमस्टे में रात भर नियमों के खिलाफ बार संचालन आदि भी हैं। उन्होंने कहा कि होमस्टे में उपद्रवी प्रवृत्ति के लोगों के आने की वजह से आम जनता की भी जान का खतरा बना हुआ है। होमस्टे होटल में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना पर्यटक एवं उपद्रवी प्रवृत्ति के लोग ठहराए जा रहे हैं। होमस्टे लीज पर संचालित हो रहे हैं, जो जिले की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे हैं।

96 होमस्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द

डीएम ने कहा कि होमस्टे योजना का मूल उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों के प्रचार-प्रसार और स्थानीय निवासियों की आय में वृद्धि करना है। लेकिन निरीक्षण के दौरान कई होमस्टे का उपयोग होटल या व्यावसायिक प्रतिष्ठान की तरह किया जाना पाया गया। इससे कानून व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहसपुर और रायपुर विकासखंड के नगरीय क्षेत्रों में रजिस्टर्ड होमस्टे की जांच के लिए क्षेत्रीय समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों द्वारा निरीक्षण के बाद 96 होमस्टे ऐसे पाए गए जो उत्तराखंड गृह आवास नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे थे। प्रशासन ने इन सभी होमस्टे के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं।

 

 
Share
Previous Post
कौन हैं ज्योति रौतेला? खुद पर डाला था पेट्रोल, पानी की टंकी पर चढ़ीं, अब देहरादून में केस दर्ज
Next Post
Dhirendra Shastri: बद्रीनाथ धाम की ध्यान गुफा में धीरेंद्र शास्त्री कर रहे साधना, 26 मई से कहेंगे कथा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Heatwave Alert: नैनीताल और देहरादून में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बारिश से गिर सकता है तापमान.

    • 25 May 2026
  • image

    Uttarakhand Fire: नई टिहरी के बुदोगी जंगल में धधकी आग, कई Km दूर से नजर आ रही लपटें.

    • 24 May 2026
  • image

    रुड़की के होटल में युवक-युवती ने बुक कराया कमरा, अगले दिन दोनों की कमरे से लाश मिली.

    • 30 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.