logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 4 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • CJI सूर्यकांत ने परिवार सहित किए केदारनाथ के दर्शन, बद्रीनाथ धाम में भी की पूजा अर्चना.
  • Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट.
  • BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने.
  • Mahendra Singh Dhoni: ठंडी फिजाओं में ‘कैप्टन कूल’, महेंद्र सिंह पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे मसूरी.
  • केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, भारी बारिश के कारण रोकी गई थी; DM ने दी जानकारी.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 19 May: हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, तप रहे मैदानी इलाके

Uttarakhand Weather Today, 19 May: हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, तप रहे मैदानी इलाके.

 
  • Priyanka Thapa
  • 19 May 2026
  • 623
image  

 

देहरादून: भीषण गर्मी की वजह से उत्‍तर भारत के मैदानी इलाके तप रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे अधिक रहने का अनुमान है। 19 मई को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की तरफ से सभी जिलों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


चमोली में 30 से 35 के बीच पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 19 मई को हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना है, जबकि ऊधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत तथा निचले चमोली क्षेत्रों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


हरिद्वार में 40 डिग्री रहेगा तापमान

20 मई को हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान है।


नैनीताल में 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

21 एवं 22 मई को भी हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा एवं चंपावत में 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।


स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा सभी जनपदों को निर्देशित किया गया है कि अत्यधिक गर्मी के प्रभाव को देखते हुए आमजन को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए। दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह व्यापक स्तर पर प्रचारित की जाए। स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन एवं गर्मी जनित बीमारियों से निपटने हेतु अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं


बुजुर्गों और बच्‍चों का ध्‍यान रखने के निर्देश

साथ ही पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, विद्यालयों, निर्माण स्थलों एवं बाहरी कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों जैसे संवेदनशील वर्गों के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Weather Today, 18 May: देहरादून 37°C पार तापमान; हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में लू की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Next Post
उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, सीएम धामी ने जताया दुख
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट.

    • 02 Jun 2026
  • image

    Heatwave Alert: नैनीताल और देहरादून में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बारिश से गिर सकता है तापमान.

    • 25 May 2026
  • image

    मसूरी में पार्किंग के नाम पर लूट, पर्यटकों से वसूले जा रहे हजारों रुपये, प्रशासन पर उठे सवाल.

    • 05 May 2026

Recent News

  • image

    CJI सूर्यकांत ने परिवार सहित किए केदारनाथ के दर्शन, बद्रीनाथ धाम में भी की पूजा अर्चना.

    • 02 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट.

    • 02 Jun 2026
  • image

    BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने.

    • 01 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.