logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, सीएम धामी ने जताया दुख.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 19 May 2026
  • 632
image  

 

देहरादून: उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 साल के थे। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता खंडूरी का देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। उनकी बेटी ऋतु खंडूरी ने निधन की पुष्टि की है। खंडूरी के निधन पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी समेत अनेक बड़े नेताओं ने दुख जताया है।

भुवनचंद्र खंडूरी की बेटी और विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया कि वह बहुत दुख के साथ सूचित कर रही हैं कि अभी-अभी हमारे आदरणीय जनरल साहब नहीं रहे। इसी तरह, बेटे मनीष खंडूरी ने भी सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह उनके सबकुछ थे। पिता थे, भगवान थे।


पिछले महीने अस्‍पताल में मिलने गए थे सीएम धामी

गौरतलब है कि भुवनचंद्र खंडूरी का लंबे समय से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। पिछले महीने ही मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी उनका कुशलक्षेम जानने अस्‍पताल आए थे। बताया जा रहा है कि खंडूरी हृदय संबंधी दिक्‍कतों से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर पाते ही पूरे उत्‍तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

दो बार रहे सीएम, 2007 में पहली बार बने

भारतीय सेना में लंबी सेवा के बाद भुवन चंद्र खंडूरी मेजर जनरल के पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्‍होंने राजनीति में कदम रखा था। वह पहली बार 2007 में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री बने। मार्च 2007 से जून 2009 तक वह इस पद पर रहे। 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके बाद 2011 वह दोबारा मुख्‍यमंत्री बने। उन्‍होंने सितबर 2011 से मार्च 2012 तक इस पद पर कार्य किया। अपने दूसरे कार्यकाल में उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सख्‍त रुख अपनाया था।


खडूंरी जी का योगदान हमेशा याद रहेगा: सीएम धामी

भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शोक जताया है। उन्‍होंने कहा कि खंडूरी जी का योगदान उत्‍तराखंड के विकास और सुशासन के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। वे अनुशासित, कर्मठ और दूरदर्शी नेता थे जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्‍होंने राजनीति में स्‍वच्‍छता, पारदर्शिता और अनुशासन को प्राथमिकता दी। आज उत्‍तराखंड के लोग नम आंखों से उनको विदाई दे रहे हैं और उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Weather Today, 19 May: हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, तप रहे मैदानी इलाके
Next Post
Dehradun:अस्पताल के एसी में ब्लास्ट से लगी आग, एक मरीज की मौत! पुलिसकर्मियों समेत स्‍टाफ के कई लोग झुलसे
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: कांग्रेस के 'झूठे विमर्श' के विरुद्ध भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी.

    • 23 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.