देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक अस्पताल में एसी में ब्लास्ट होने के कारण आग लग गई। कई लोगों के झुलसने और एक महिला की मौत की सूचना है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने किसी की मौत पुष्टि नहीं की है। आग लगने के कारण अस्पताल में अफरातफरी मच गयी।
इस हादसे में एक 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है जबकि कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। कैलाश अस्पताल में लाए गए छह मरीजों में से दो की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई और पूरे परिसर में धुंआ फैल गया। आग लगने की वजह से मरीज और स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान अस्पताल के आईसीयू में 6 मरीज भर्ती थे।
अस्पताल में धुंआ फैला तो मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ की स्थिति बन गई। कई मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अस्पताल स्टाफ ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मरीजों को बाहर निकाला और उन्हें अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया।
आग की चपेट में आने से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते पर पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
मौके पर पहुंचे एसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। मरीज और घायल कर्मचारी को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आग लगने के कारणों विस्तृत जांच की जा रही है।
1- राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर उम्र 32 वर्ष
2- मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उम्र 42 वर्ष
3- शंभू दास पुत्र गिरवानदास उम्र 45 वर्ष निवासी भगवानपुर हरिद्वार
4- गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर उम्र 2 1/2 वर्ष
5- दौलत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र श्री देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली
6- बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात
7- संगीता देवी पता अज्ञात
8- खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार
9- नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष
10- निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनोर, उम्र 69 वर्ष (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)
1- वीरवती पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम - कांवली, बल्लीवाला, देहरादून, उम्र 60 वर्ष
1- नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)
2- बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)
3- बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)