logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद

आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

 
  • Shubham Sehgal
  • 06 Apr 2026
  • 934
image  

 

मसूरी/देहरादून: उत्तराखंड देवभूमि के साथ प्राकृतिक सौंदर्य समेत हुए हैं। कभी प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच के लिए पहचाना जाने वाला मसूरी का राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक आज भी बीते वर्ष की आपदा के घाव समेटे हुए है। टूटी पगडंडियां, धंसे हुए हिस्से और जगह-जगह मलबा यह ट्रैक अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं, लेकिन इसी कठिन राह पर रविवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने पैदल चलकर एक बड़ा संदेश दिया “ट्रैक अभी जिंदा है, बस इसे संवारने की जरूरत है।”

मसूरी जिले के राजपुर से झड़ीपानी तक की यह पदयात्रा केवल एक सामान्य ट्रैकिंग नहीं थी, बल्कि उस मार्ग की वास्तविक स्थिति को महसूस करने और उसे फिर से जीवंत बनाने की एक पहल भी मानी जा रही है। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

ट्रैक की हकीकत, सुंदरता के बीच जोखिम

राजपुर-मसूरी ट्रैक कभी स्कूली बच्चों, पर्यटकों, अधिकारियों और ट्रैकिंग प्रेमियों का पसंदीदा रास्ता रहा है, लेकिन पिछले साल आई आपदा के बाद इसकी हालत बिगड़ गई। कई जगह पगडंडी पूरी तरह बह गई है, तो कहीं संकरी राहों पर फिसलन और ढलान खतरा पैदा कर रहे हैं। नगर पालिका ने हालात सुधारने के लिए कुछ स्थानों पर अस्थायी “बटिया” (छोटी पगडंडी) बनाकर रास्ता चलने लायक जरूर किया है, लेकिन यह सुधार अभी अधूरा है।

गीता धामी की पदयात्रा संकेत या संयोग?

गीता धामी ने बिना किसी औपचारिक बयान के ट्रैक पूरा किया, लेकिन उनकी यह यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रास्ते में उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की, तस्वीरें खिंचवाईं और ट्रैक की खामियों को करीब से देखा। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने ट्रैक में सुधार के लिए सरकार तक बात पहुंचाने का भरोसा भी दिया है।
 

स्थानीय लोगों की उम्मीदें फिर जागीं

इस ट्रैक से जुड़े स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सरकार इस मार्ग को ठीक कर दे, तो यह फिर से पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकता है। स्थानीय लोग इस दौरान उनके साथ नजर आए, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि यह मुद्दा अब फिर से प्राथमिकता में आ सकता है।

पहले भी रही है खास दिलचस्पी

यह पहला मौका नहीं है, जब इस मार्ग पर सरकार के शीर्ष लोग पहुंचे हों। इससे पहले स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी के साथ इस ट्रैक पर आ चुके हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कई बार इस मार्ग से मसूरी तक ट्रैकिंग कर चुके हैं। गीता धामी की इस पदयात्रा ने एक बार फिर इस ऐतिहासिक और प्राकृतिक ट्रैक की ओर ध्यान खींचा है। अब देखना यह होगा कि क्या यह पहल केवल प्रतीकात्मक बनकर रह जाती है या फिर राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक को फिर से उसकी पुरानी पहचान दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं।

 

 
Share
Previous Post
मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
Next Post
सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, मदन कौशिक, खजान दास सहित पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ.

    • 20 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.