logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?

छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

 
  • Dil Prakash
  • 07 Apr 2026
  • 888
image  

 

नई दिल्ली: सरकार ने राज्यों में प्रवासी श्रमिकों के लिए उपलब्ध 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की रोजाना आपूर्ति को दोगुना करने का फैसला लिया है। ईरान युद्ध के कारण एलपीजी का सप्लाई टाइट हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि राज्यों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर का कोटा दोगुना कर दिया गया है। इससे प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी फायदा होगा।

मंत्रालय ने बताया कि छोटू सिलेंडर का यह बढ़ा हुआ आवंटन प्रवासी श्रमिकों को प्रदान की जाने वाली औसत दैनिक आपूर्ति पर आधारित होगा। यह संशोधित नया आवंटन सरकार द्वारा मार्च में घोषित की गई 20 प्रतिशत की पिछली सीमा के पार चला गया है। यानी अब पहले से कहीं ज्यादा सिलेंडर प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाए जाएंगे।

कैसे मिलेगा सिलेंडर?

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त 5 किलो के एफटीएल सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इनका वितरण सिर्फ प्रवासी मजदूरों के लिए होगा और इसमें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सहयोग करेंगी। छोटू सिलेंडर फ्री ट्रेड एलपीजी कैटगरी में आता है। इसमें रेगुलर डोमेस्टिक एलपीजी कनेक्शन में आने वाली दिक्कतों को दूर किया गया है और यह आसानी से मिल जाता है।

इस सिलेंडर को खरीदने के लिए आपको केवल अपनी पहचान का प्रूफ देना होता है। इसमें एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है। साथ ही कस्टमर को इसे रिफिल कराने के लिए एक ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप इस सिलेंडर को कहीं भी रिफिल करना सकते हैं। इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर के साथ-साथ किराना स्टोर्स और ऑथराइज्ड आउटलेट से भी इसे भराया जा सकता है।
 

छोटा सिलेंडर, बड़ा फायदा

  • राज्यों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर का आवंटन हुआ दोगुना
  • प्रवासी मजदूरों, डेली वेज वर्कर्स और छात्रों को फायदा होगा
  • छोटू सिलेंडर लेने के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है
  • इसे आसानी से पास की दुकानों में रिफिल कराया जा सकता है
  • ईरान युद्ध के कारण देश में एलपीजी की सप्लाई टाइट हुई है

"एफटीएल कनेक्शन ऐसे जरूरतमंद लोगों को दिया जा सकता है जो नया डोमेस्टिक कनेक्शन नहीं ले सकते हैं। इससे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और ऐसे प्रोफेशनल्स को फायदा होगा जिनके पास परमानेंट एड्रेस नहीं है।

चंद्र प्रकाश, प्रेजिडेंट, ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन"

किसे होगा फायदा?

ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के प्रेजिडेंट चंद्र प्रकाश ने कहा कि यह प्रवासी मजदूरों के लिए बहुत अच्छा फैसला है। उन्होंने कहा, एफटीएल कनेक्शन ऐसे जरूरतमंद लोगों को दिया जा सकता है जो नया डोमेस्टिक कनेक्शन नहीं ले सकते हैं। इससे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और ऐसे प्रोफेशनल्स को फायदा होगा जिनके पास परमानेंट एड्रेस नहीं है। (आईएएनएस से इनपुट के साथ)

 

 
Share
Previous Post
शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा
Next Post
उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.