logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 31 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल

उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

 
  • Devesh Pandey
  • 08 Apr 2026
  • 766
image  

 

ऋषिकेश: उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हो गई है। यहां ऋषिकेश में यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। इसे राज्य में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सेवा से प्रदेश में हाई-एंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बन जाएगी।
 

दुर्गम क्षेत्रों तक आसान पहुंच

सी-प्लेन सेवा शुरू होने से उत्तराखंड के ऐसे दुर्गम और दूरस्थ पर्यटन स्थलों तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां सड़क या पारंपरिक हवाई सेवाएं कठिन हैं। इससे न केवल पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

आपदा प्रबंधन में मदद

विशेषज्ञों का कहना है कि सी-प्लेन सेवा आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को तेज गति से संचालित करने में भी मदद करेगी। राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियां इसे आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के रूप में देख रही हैं।

ट्रायल और भविष्य की योजना

ऋषिकेश के वीरभद्र बैराज जलाशय में स्काई हॉप एविएशन का 19-सीटर सी-प्लेन सफलता पूर्वक उतारा गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और जनता ने इसकी सफलता पर खुशी जताई।

स्काई हॉप के ऑपरेशन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि यह सफलता राज्य के पर्यटन विकास के लिए बहुत कारगर साबित होगी। वहीं, पशुलोक बैराज के एसडीओ अतुल शर्मा ने भी इस परियोजना की महत्वता पर जोर दिया।

ट्रायल सफल होने से आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जलाशयों और नदियों पर सी-प्लेन सेवा शुरू की जा सकती है। इससे उत्तराखंड पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाने में सफल होगा और हाई-एंड पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

 

 
Share
Previous Post
छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?
Next Post
दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    चुनाव से ठीक पहले दो खेमों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस! हरीश रावत की यात्रा से 2 दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी.

    • 06 Oct 2026
  • image

    केदारनाथ मंदिर से हजारों तीर्थयात्री 12 टन से ज्यादा कचरा वापस लाए, जानिए क्या है प्रशासन की 'कैरी मी बैक' पहल.

    • 04 Oct 2026
  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.