logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 15 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी

उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

 
  • Rahul Parasar
  • 13 Apr 2026
  • 852
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड केस में पिछले साल एक बार फिर वीआईपी का नाम उछालकर चर्चा में आई उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्ट्रेस उर्मिला के खिलाफ देहरादून पुलिस ने केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर एक महिला की राजनीतिक एवं सामाजिक छवि खराब करने, मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने के लिए लोगों को उकसाने का आरोप उन पर लगा है। इसी मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोथरोवाला चौक, आईएसबीटी रोड स्थित आनंद डीलक्स अपार्टमेंट निवासी आरती गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सहारनपुर के गोविंद नगर निवासी उर्मिला सनावर अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी पोस्ट के जरिए लगातार उनके खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रही हैं।

नंबर वायरल करने का आरोप

आरती गौड़ का आरोप है कि उर्मिला ने सोशल मीडिया पर उनका व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया। इसके बाद से वह परेशान हैं। उन्हें लगातार अनजान नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इससे उनको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरती गौड़ के अनुसार, आरोपी उर्मिला लोगों को भड़का रही है कि आरती गौड़ के घर जाकर बुलडोजर चलाओ।

आरती गौड़ ने दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि इस प्रकार की धमकियों और सोशल मीडिया ट्रायल के कारण वह मानसिक पीड़ा से गुजर
रही हैं। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि उर्मिला के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट भी पुलिस को दी गई हैं। इसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
 

अंकिता केस में मचाई थी सनसनी

उर्मिला सनावर ने पिछले साल अंकिता भंडारी केस में सोशल मीडिया पर एक वीआईपी का नाम उछालकर सनसनी मचा दी थी। उनकी सोशल मीडिया पर लगातार पोस्टों के कारण मामले ने बड़ा रूप ले लिया। प्रदेश भर में लोगों ने वीआईपी की जांच को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीएम धामी को अंकिता भंडारी के माता-पिता से बात करनी पड़ी।

अंकिता भंडारी केस की जांच को इसके बाद सीबीआई को सौंपा गया। इसके बाद मामला कुछ हद तक शांत हुआ। इस मामले में भी उन्हें पुलिस के सामने पेश होना पड़ा। अब नए केस में उर्मिला खुद जांच के दायरे में हैं।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे
Next Post
दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से राहत, टिहरी-चमोली समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट.

    • 29 May 2026
  • image

    Fuel Price Hike: इन 3F पर निर्मला सीतारमण ने की फोकस करने की अपील, 1 लाख करोड़ के नुकसान का फैक्‍टर बताया.

    • 25 May 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 8 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, अगले एक-दो दिनों में और चढ़ेगा पारा.

    • 08 Jun 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.