logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 4 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • CJI सूर्यकांत ने परिवार सहित किए केदारनाथ के दर्शन, बद्रीनाथ धाम में भी की पूजा अर्चना.
  • Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट.
  • BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने.
  • Mahendra Singh Dhoni: ठंडी फिजाओं में ‘कैप्टन कूल’, महेंद्र सिंह पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे मसूरी.
  • केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, भारी बारिश के कारण रोकी गई थी; DM ने दी जानकारी.
 
  • Home
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए

दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

 
  • Shubham Sehgal
  • 13 Apr 2026
  • 997
image  

 

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्‍ली-देहरादून ग्रीन फील्‍ड एक्‍सप्रेसवे का शुभारंभ करने के लिए देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। उनके कार्यकम को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार की शाम से ही अलग-अलग रास्‍तों पर 46 घंटे का डायवर्जन लागू कर दिया गया है। सुरक्षा व्‍यवस्‍था में करीब चार हजार पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। आगरा, मेरठ और बरेली जोन से भी अतिरिक्‍त पुलिस बल मंगाया गया है।

 

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों की समीक्षा की। रविवार को उन्होंने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

"पीएम मोदी के दिल में उत्तराखंड बसता है। उनके आने से पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहता है। प्रधानमंत्री देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को समर्पित करेंगे, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय मात्र दो से ढाई घंटे रह जाएगा।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी"

मोदी के दौरे से हर बार उत्‍तराखंड को मिलती है सौगात: धामी

मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे पर हमेशा राज्य को नई सौगातें मिलती हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक जितनी भी बार पीएम मोदी उत्तराखंड आए हैं, हर बार राज्य को कुछ न कुछ नया मिला है। इस बार भी उनके आगमन पर एक ऐतिहासिक पल होने जा रही है।


दिल्‍ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे में सिमट जाएगी

धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को समर्पित करेंगे, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय मात्र दो से ढाई घंटे रह जाएगा। उन्होंने इसे राज्यवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी बताया और कहा कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


इस तरह रहेगा डायवर्जन

इस बीच, देहरादून एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सख्‍ती से डायवर्जन प्‍लान लागू कराने और यातायात व्‍यवस्‍था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। डायवर्जन कुछ इस तरह से रहेगा:

  •  
  • मुजफ्फरनगर-देहरादून मार्ग: रामपुर तिराहा/मलीरा कट पुरकाजी/ मंगलौर/रुड़की/हरिद्वार
  • मुजफ्फरनगर/देवबंद/ नागल-देहरादून मार्ग: कोलकी बाईपास-गागलहेड़ी-भगवानपुर-रुड़की/हरिद्वार
  • सहारनपुर-देहरादून मार्ग: गागलहेड़ी तिराहा-भगवानपुर-रुड़की/ हरिद्वार
  • बेहट/छुटमलपुर- देहरादून मार्ग: बड़कलां अंडरपास-भगवानपुर- रुड़की/ हरिद्वार
  • यमुनानगर-देहरादून मार्ग: पोंटा साहिब से आवागमन
  • देहरादून-सहारनपुर (बिहारीगढ़ होकर): ऋषिकेश/हरिद्वार की ओर डायवर्ट
  • दिल्‍ली/शामली-देहरादून मार्ग: बाबरी कट-मुजफ्फरनगर हाईवे-रुड़की/हरिद्वार

 

 

 
Share
Previous Post
उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी
Next Post
Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    लॉ एंड ऑर्डर के लिए खतरा! देहरादून में नियमों के खिलाफ चल रहे थे होमस्टे, 96 का रजिस्ट्रेशन रद्द.

    • 16 May 2026
  • image

    Dehradun:अस्पताल के एसी में ब्लास्ट से लगी आग, एक मरीज की मौत! पुलिसकर्मियों समेत स्‍टाफ के कई लोग झुलसे.

    • 20 May 2026
  • image

    QUAD मीटिंग के बाद एक्शन में जयशंकर, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक; डिफेंस-मिनरल्स पर चर्चा.

    • 28 May 2026

Recent News

  • image

    CJI सूर्यकांत ने परिवार सहित किए केदारनाथ के दर्शन, बद्रीनाथ धाम में भी की पूजा अर्चना.

    • 02 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट.

    • 02 Jun 2026
  • image

    BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने.

    • 01 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.