logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से 24 घंटे में वापस लौटे तो बचेगा 25 फीसदी टोल, जानिए कितना लगेगा टैक्स

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से 24 घंटे में वापस लौटे तो बचेगा 25 फीसदी टोल, जानिए कितना लगेगा टैक्स.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 14 Apr 2026
  • 593
image  

 

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्‍ली से देहरादून तक बने ग्रीन फील्‍ड एक्‍सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। 213 किलोमीटर का जो सफर पहले छह घंटे में तय होता था, वह अब करीब ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। लेकिन वाहन चालकों को इसके लिए ज्‍यादा टोल टैक्‍स चुकाना पड़ेगा। हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्‍स की दरों का अभी आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है।

पुराने रूट से अगर कोई वाहन चालक दिल्‍ली से देहरादून जाता था तो उसे टोल के रूप में 445 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब एक्‍सप्रेसवे के जरिये एक तरफ का टोल 675 रुपये का पड़ेगा। अगर कोइ यात्री 24 घंटे के भीतर वापस आता है तो उसे दोनों तरफ के लिए 1010 रुपये का टोल टैक्‍स देना पड़ेगा। इस तरह एक दिन की यात्रा करने वाले 340 रुपये की बचत कर सकेंगे।


दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से सालाना 950 करोड़ की होगी कमाई

एनएचएआई का अनुमान है कि दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर ट्रैफिक के दबाव से सालाना 900 से 950 करोड़ की कमाई होगी। इस हिसाब से प्रोजेक्‍ट की मूल लागत निकालने में 13 साल का समय लग जाएगा। छह लेन का दिल्ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे छह लेन का एक्‍सेस कंट्रोल्‍ड कॉरिडोर करीब 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार हुआ है।

 

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे में कारों के लिए टोल की दरें

  • दिल्‍ली से काठा (बागपत) 235 रुपये, 24 घंटे में वापस आने पर 350 रुपये
  • दिल्‍ली से रसूलपुर (सहारनपुर) 420, एक दिन में वापसी पर 630 रुपये
  • दिल्‍ली से सैयद माजरा (सहारनपुर) 530 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 790 रुपये
  • दिल्‍ली से देहरादून 675 रुपये, एक दिन के अंदर वापस लौटने पर 1010 रुपये


जंगल से गुजरते हुए हॉर्न बजाने पर रहेगी पाबंदी

परिवहन विभाग का स्‍पष्‍ट निर्देश है कि एक्‍सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना, मोड़ना और जंगल के बीच गुजरते हुए हॉर्न बजाना बिल्‍कुल मना है। एक्‍सप्रेसवे पर आने वाले यात्रियों को अपने एंट्री और एग्जिट पाइंट पहले से तय करने होंगे। बीच रास्‍ते में रुकना, वाहन मोड़ना और गलत दिशा में चलना प्रतिबंधित है। नियमों का उल्‍लंघन करने पर इलेक्‍ट्रॉनिक कैमरों के माध्‍यम से चालान किया जा सकता है।

 

 
Share
Previous Post
Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच
Next Post
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून–रामनगर के लिए एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी, जानिए शिड्यूल और टाइमिंग.

    • 18 Jul 2026
  • image

    ऋषिकेश में नहीं काटे जाएंगे पेड़, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया बड़ा फैसला, कहा- जनभावनाओं को अनदेखा नहीं कर सकते.

    • 18 Jul 2026
  • image

    मसूरी-देहरादून मार्ग पर बारिश का कहर, गलोगी पावर हाउस और मैगी प्वाइंट के पास भूस्खलन, टला हादसा.

    • 19 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.