logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए

दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 16 Apr 2026
  • 886
image  

 

देहरादून: उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्‍ली के बीच फर्राटा भरने के लिए एक्‍सप्रेसवे का शुभारंभ हो चुका है। वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है, लेकिन चालकों को गूगल मैप की वजह से दिक्‍कत का सामना करना पड़ रहा है। यह एक्‍सप्रेसवे अभी तक गूगल मैप पर नजर नहीं आ रहा है। डिजिटल नक्‍शे पर यह रूट उपलब्‍ध नहीं होने की वजह से वाहन चालकों को पुराने रास्‍तों से ही डायवर्ट किया जा रहा है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस समस्‍या को उठाया है। उनका सवाल है कि जब एक्‍सप्रेसवे का विधिवत उद्घाटन हो चुका है, तब गूगल मैप पर क्‍यों नहीं शो हो रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी किसी नए रोड का शुभारंभ होता है तो उस रूट को डिजिटल मैप पर जोड़ने के लिए एक चरणबद्ध प्रक्रिया होती है। इसमें सेटेलाइट डाटा, ग्रांउड सर्वे, एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स की पुष्टि और तकनीकी परीक्षण शामिल होते हैं। इस पूरी प्रकिया में समय लगता है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक एक्‍सप्रेसवे गूगल मैप पर लाइव नहीं हो सकता।


सत्‍यापित डेटा मिलने के बाद ही लाइव होगा रूट

इसके अलावा, दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे अभी चरणबद्ध तरीके से खुल रहा है। इसलिए इसकी पूरी कनेक्टिविटी और इंटरचेंज पाइंट्स को फाइनल रूप देने में समय लग रहा है। मैपिंग कंपनियां पूरी तरह से सत्‍यापित डेटा मिलने के बाद ही इसे अपने प्‍लेटफार्म पर लाइव करती हैं।


कुछ हफ्ते से महीने तक का लगता है समय

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी नए हाइवे और एक्‍सप्रेसवे का मैप आने में कुछ हफ्ते से लेकर महीने तक का समय लग सकता है। फिलहाल अभी यात्रियों और वाहन चालकों को साइन बोर्ड के आधार पर ही सफर करना होगा। इस बीच, सोशल मीडिया पर कई इंफ्ललूएंसर्स ने ऐसे वीडियो शेयर किए हैं जिनमें उन्‍होंने बताया कि मात्र ढाई घंटे में देहरादून से दिल्‍ली तक का सफर तय किया जा सकता है। इन लोगों ने भी बताया कि अभी यह पूरा रूट गूगल मैप पर नहीं उपलब्‍ध है।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट
Next Post
CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.