logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 21 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.
  • उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.
  • उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.
  • Uttarakhand Weather Today, 18 June: नैनीताल और टिहरी में गरज के साथ हो सकती है बारिश, जानिए IMD अपडेट.
  • बंजी जंपिंग के बाद देहरादून के 21 वर्षीय युवक की मौत, धारी देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़.
 
  • Home
  • मसूरी घूमने आई युवती की संदिग्ध हालात में मौत, 7 माह पहले हुई शादी, कमरे में मिली शराब की बोतल

मसूरी घूमने आई युवती की संदिग्ध हालात में मौत, 7 माह पहले हुई शादी, कमरे में मिली शराब की बोतल.

 
  • Rahul Parasar
  • 16 Jun 2026
  • 902
image  

 

देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने आई एक नवविवाहित युवती होमस्टे के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) निवासी पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। वह अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ मसूरी घूमने आई थी। दोनों 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और 14 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित होमस्टे में ठहरे थे।बताया जा रहा है कि पति पत्नी घूमने आए थे। दोनों आईटी कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस ने कमरे से शराब की बोतल भी बरामद की है।


कमरे में अचेत अवस्था में मिली महिला

रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार के कियाना होम स्टे में ठहरी एक महिला कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जांच के बाद एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया

पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था और करीब साढ़े तीन बजे सो गए थे। सुबह जब उसकी आंख खुली तो पत्नी कमरे के फर्श पर बेसुध पड़ी थी। उसके नाक से खून बह रहा था और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। यह देखकर उसने तत्काल होमस्टे संचालकों और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतका नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ी मिली, जबकि बिस्तर की चादर पर खून के निशान पाए गए। कमरे से दो खाली शराब की बोतलें और खाद्य सामग्री भी बरामद हुई। फील्ड यूनिट देहरादून ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने कब्जे में लिए हैं।

सात महीने पहले हुई थी शादी

जांच में सामने आया कि दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था। पति पुणे और पत्नी गुरुग्राम की आईटी कंपनी में कार्यरत थे।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई गई। पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजते हुए डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है। दोनों परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस प्राकृतिक मृत्यु, स्वास्थ्य संबंधी कारणों समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुष्कर सिंह धामी ने कहा- जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 17 June: चमोली समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में गर्मी दिखाएगी तेवर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं भगत सिंह कोश्यारी? जिनको द्रौपदी मुर्मू ने पद्मभूषण से सम्मानित किया.

    • 26 May 2026
  • image

    देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एक साल के भीतर तीसरी बार दून का दौरा, IMA POP को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू.

    • 12 Jun 2026
  • image

    शूटर जसपाल राणा की आखिरी विरासत! देहरादून के पौंधा की शूटिंग रेंज से तैयार होंगे नए 'चैंपियन'.

    • 13 Jun 2026

Recent News

  • image

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.

    • 20 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.

    • 19 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.

    • 19 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.