logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 31 July 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.
  • रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.
  • ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.
  • हर बारिश आखिर मसूरी में क्यों टूटती है सड़कें? अब हुसैनगंज में आफत, दो घरों पर मंडराया खतरा.
  • उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट-अटैक से निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार.
 
  • Home
  • मोदी 3.0 कैबिनेट में फेरबदल: उत्तराखंड से 3 चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा, एक नाम चौंका देगा

मोदी 3.0 कैबिनेट में फेरबदल: उत्तराखंड से 3 चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा, एक नाम चौंका देगा.

 
  • Vivek Mishra
  • 30 Jun 2026
  • 1110
image  

 

देहरादून: मोदी 3.0 सरकार के कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। सोशल मीडिया से लेकर बीजेपी संगठन में भी इन दिनों इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर कब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार होगा।

माना जा रहा है कि जुलाई में कभी भी विस्तारऔर फेरबदल किया जा सकता है। उत्तराखंड , यूपी और पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोदी की नई टीम में तीनों राज्यों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है या कुछ चेहरों की एंट्री हो सकती है। जिसमें सारे समीकरणों को साधने की कोशिश की जा सकती है।

उत्तराखंड में हो सकता है नया प्रयोग

उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड के कुमाऊं से अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में परिवहन राज्य मंत्री हैं। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में दो बार राज्यमंत्री रहे हैं। वे बीजेपी के दलित चेहरे हैं। इससे पहले टम्टा 2014 में मोदी मंत्रिमंडल में कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था। अब मोदी कैबिनेट की नई टीम में उत्तराखंड से एक और चेहरे को शामिल करने की चर्चा है।

अनिल बलूनी: गढ़वाल संसदीय सीट से ब्राह्रमण चेहरा हैं। जो कि पहली बार सांसद बनें हैं। बलूनी बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में मीडिया प्रभारी का काम संभाल रहे हैं। बलूनी मोदी और अमित शाह के सबसे करीबी नेताओं में माने जाते हैं। बलूनी को मोदी टीम में शामिल कर बीजेपी एक साथ कई समीकरणों को साध सकती हैं।

त्रिवेंद्र रावत: हरिद्वार संसदीय सीट से ठाकुर चेहरा हैं। त्रिवेंद्र रावत उत्तराखंड के पूर्व सीएम भी हैं। अनुभवी नेता और अमित शाह के करीबी नेताओं में शामिल रहे हैं। त्रिवेंद्र को सरकार और संगठन दोनों में काम करने का अनुभव है। हरिद्वार सीट उत्तराखंड में गढ़वाल और मैदानी दोनों का प्रतिनिधित्व करती है। साथ ही जब से सीएम पद से त्रिवेंद्र को हटाया गया है तब से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की बात की जाती रही है। ऐसे में इस बार मोदी टीम में शामिल करने की प्रबल चर्चा है।

अजय भट्ट: नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से दूसरी बार सांसद हैं। भट्ट कुमाऊं के ब्राह्रमण चेहरे हैं। इससे पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वे रक्षा मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। अजय भट्ट बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में सरकार और संगठन चलाने का अच्छा अनुभव है।

माला राज्य लक्ष्मी शाह: टिहरी गढ़वाल से चौथी बार सांसद हैं। वह टिहरी की शाही परिवार से हैं।माला राज्य लक्ष्मी शाह उत्तराखंड से एक मात्र महिला सांसद हैं। रानी को मोदी कैबिनेट में शामिल कर बीजेपी चौंका सकती है।

3 फॉर्मूलों की चर्चा-
फॉर्मूला 1: अजय टम्टा को नहीं बदला जाए और गढ़वाल से किसी एक चेहरे त्रिवेंद्र, अनिल बलूनी या रानी में से किसी एक को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया जाए।
फॉर्मूला 2: अजय टम्टा की जगह गढ़वाल से किसी एक चेहरे त्रिवेंद्र, अनिल बलूनी या रानी में से किसी एक को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया जाए।
फॉर्मूला 3: अजय टम्टा की जगह अजय भट्ट को मौका दिया जाए।

  • बीजेपी की अटल बिहारी सरकार में उत्तराखंड से दो सांसद एक साथ मंत्री रह चुके हैं। इनमें बच्ची सिंह रावत और बीसी खंडूरी थे। इसके बाद उत्तराखंड से एक साथ दो सांसद मंत्री नहीं बने हैं। इस बार भी मोदी सरकार में इस तरह का प्रयोग किया जा सकता है।

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीट और तीन राज्य सभा सीटें है

  • माला राज्य लक्ष्मी शाह — टिहरी
  • अनिल बलूनी — गढ़वाल
  • त्रिवेंद्र सिंह रावत — हरिद्वार
  • अजय भट्ट — नैनीताल-ऊधमसिंह नगर
  • अजय टम्टा — अल्मोड़ा (SC)
  • राज्यसभा सांसद- नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

"मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड से एक और चेहरे को शामिल किया जा सकता है। संगठन में बदलाव की चर्चा के साथ ही कैबिनेट में शामिल करने में सारे समीकरणों और चुनाव को ध्यान में रखते ही बीजेपी बदलाव करेगी। लेकिन जिस तरह से बीजेपी का इतिहास रहा है, ऐसे में इस बार बीजेपी चौंका भी सकती है।

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार अविकल थपलियाल"

 

 
Share
Previous Post
दिवंगत शूटर जसपाल राणा की मां का निधन, जिस दिन बेटे का था 50वां जन्मदिन उसी दिन दुनिया को कहा अलविदा
Next Post
एक रिवर्स ने छीन ली चार जिंदगियां, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हरियाणा के एक परिवार की यात्रा का दर्दनाक अंत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड ही क्यों? देहरादून में कल 'छात्रों की गूंज' में शामिल होंगे राहुल गांधी, क्या है वजह.

    • 16 Jul 2026
  • image

    ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.

    • 27 Jul 2026
  • image

    हर बारिश आखिर मसूरी में क्यों टूटती है सड़कें? अब हुसैनगंज में आफत, दो घरों पर मंडराया खतरा.

    • 27 Jul 2026

Recent News

  • image

    16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.

    • 28 Jul 2026
  • image

    रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.

    • 28 Jul 2026
  • image

    ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.

    • 27 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.