logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 2 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, रूट मैप जानिए, यूपी के इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, रूट मैप जानिए, यूपी के इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 03 Jul 2026
  • 709
image  

 

हरिद्वार : मेरठ से प्रयागराज तक बनें गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार किया जा रहा है। इसमें हरिद्वार को भी जोड़ा जा रहा है। जिससे पश्चिमी यूपी और हरिद्वार के बीच आवागमन और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। इसके साथ ही समय की बचत और जाम से भी निजात मिलेगी। 146 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर 2200 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यूपी और उत्तराखंड की सरकारों के बीच इसको लेकर पहले ही सहमति बन गई थी।

29 अप्रैल को मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे शुरू हो चुका है। अब इसका विस्तार हरिद्वार तक किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार कर हरिद्वार को भी जोड़ा जाएगा। जिससे हरिद्वार से प्रयागराज के बीच यात्रा समय घटकर लगभग 8-9 घंटे रह जाएगा। यह एक्सप्रेसवे बिजनौर में चांदपुर तहसील के गांव रुस्तमपुर से प्रवेश करके नजीबाबाद तहसील के गांव कासमपुर होकर निकलेगा।

हरिद्वार के 25 गांव प्रभावित होंगे

इसके बाद गंगा को पार करके हरिद्वार में प्रवेश कर जाएंगे। बिजनौर के 117, अमरोहा के 62 और हरिद्वार के 25 गांव प्रभावित होंगे। बिजनौर तहसील के 60, चांदपुर तहसील के 35 और नजीबाबाद तहसील के 22 गांव एक्सप्रेसवे के दायरे में आएंगे। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार से उत्तर भारत में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करते हुए धर्मनगरी हरिद्वार को प्रयागराज के साथ पूर्वांचल से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण होगा।

गंगा एक्सप्रेसवे:

  • यूपी का 594 किलोमीटर लंबा और 6-लेन (8 लेन तक विस्तार योग्य) ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है जो पश्चिमी और पूर्वी यूपी को जोड़ता है।
  • मेरठ से प्रयागराज तक के इस मार्ग के बनने से 12 घंटे का सफर घटकर मात्र 5 से 6 घंटे का रह गया है।
  • एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
  • कुल लंबाई- 594 किमी, कुल लागत- लगभग ₹36,000 करोड़।
  • एक्सप्रेसवे 12 जिलों-मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज से होकर गुजरता है।

 

 
Share
Previous Post
चमोली: डाकिया के कमरे से बोरियों में मिले पार्सल और चिट्ठियां, पोस्टमैन सस्पेंड, ऐसे हुआ खुलासा
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 03 July: देहरादून, चमोली समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 07 July: देहरादून, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल.

    • 07 Jul 2026
  • image

    उत्तराखंड: '7 दिन में जवाब दो वरना होगी बेदखली', झड़ीपानी में रेलवे भूमि विवाद फिर गरमाया, रेलवे ने भेजे नोटिस.

    • 17 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 7 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, प्रदेश में मौसम हुआ सुहाना.

    • 25 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.