logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • पहाड़ों पर आफत! मसूरी में लगातार बारिश से पेड़ गिरे, कई घंटे बाधित रहा यातायात

पहाड़ों पर आफत! मसूरी में लगातार बारिश से पेड़ गिरे, कई घंटे बाधित रहा यातायात.

 
  • Alok Bhadoria
  • 10 Jul 2026
  • 830
image  

 

मसूरी: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब मुसीबत बन गई है। शुक्रवार को मसूरी में दो अलग-अलग स्थानों पर विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद सड़क दोबारा यातायात के लिए खोल दिया।

पहली घटना झड़ीपानी चुना खाला मार्ग पर झड़ीपानी कैसल के नीचे हुई। लगातार बारिश के चलते एक पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर गाडियों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया।

दूसरी घटना

दूसरी घटना इंदिरा कॉलोनी, बाईपास-कैंपटी फॉल मार्ग पर सामने आई। यहां भी भारी बारिश के बीच एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मसूरी अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायरकर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर सड़क से हटाया। कुछ ही समय में यातायात को दोबारा सुचारु करा दिया।
 

अधिकारियों ने क्या कहा?

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। राहत और बचाव अभियान पूरा होने के बाद फायर यूनिट वापस स्टेशन लौट गई। राहत कार्य में चालक प्रदीप कुमार, फायरमैन सुभाष सिंह, नितिन सिंह चौहान और रविंद्र बिष्ट जुटे रहे।

प्रशासन ने लोगों से अपील की

बता दें कि, लगातार जारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, विशेषकर भूस्खलन और पेड़ गिरने की आशंका वाले मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण पेड़ों के गिरने और मलबा आने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में आपदा प्रबंधन, अग्निशमन विभाग और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ धाम में भारी बारिश का अलर्ट! संगम घाट क्षेत्र से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा, बढ़ाई निगरानी
Next Post
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क टूटा, महिलाओं ने झाड़ियां काटकर बनाया आवाजाही का रास्ता
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026
  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.