logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क टूटा, महिलाओं ने झाड़ियां काटकर बनाया आवाजाही का रास्ता

मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क टूटा, महिलाओं ने झाड़ियां काटकर बनाया आवाजाही का रास्ता.

 
  • Rahul Parasar
  • 11 Jul 2026
  • 879
image  

 

 मसूरी: मसूरी में लगातार हो रही बारिश के कारण खेतवाला गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग टूट गया है। भारी बारिश से गांव को जोड़ने वाली सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था न होने पर गांव की महिलाओं ने खुद झाड़ियां काटकर पैदल आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार किया।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण खेतवाला गांव का संपर्क मार्ग जगह-जगह से धंस गया। इसके चलते कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह बह गई और गांव का आवागमन बाधित हो गया है। सड़क बंद होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, रोजाना काम पर जाने वाले मजदूरों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

महिलाओं ने झाड़ियां काटकर रास्ता बनाया

ग्रामीणों ने सड़क बंद होने के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों को सूचना दी। लेकिन समय पर राहत नहीं मिलने से महिलाओं ने स्वयं झाड़ियां और घास काटकर पैदल चलने लायक रास्ता बनाया, जिससे बच्चे स्कूल जा सकें और जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। महिलाओं का यह प्रयास ग्रामीणों के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की मिसाल तो बना। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
 

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर किसी मरीज या गर्भवती महिला को तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा तो इससे परेशानी हो सकती है। इमरजेंसी सेवाओं के गांव तक पहुंचने का रास्ता लगभग बंद हो चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बरसात के दौरान गांव का संपर्क पूरी तरह कट सकता है।

बता दें कि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, मलबा हटाने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि हर साल बारिश के महीने में ऐसी ही हालात बने रहते हैं। इस समस्या के समाधन के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए जाते हैं।

 

 
Share
Previous Post
पहाड़ों पर आफत! मसूरी में लगातार बारिश से पेड़ गिरे, कई घंटे बाधित रहा यातायात
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 11 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश के कई हाईवे पड़े ठप
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026
  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.