logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • विक्की सिंह टोंकयाल कौन हैं? दिन में MMA फाइटर, रात में गार्ड की करते हैं नौकरी

विक्की सिंह टोंकयाल कौन हैं? दिन में MMA फाइटर, रात में गार्ड की करते हैं नौकरी.

 
  • Alok Bhadoria
  • 12 Jul 2026
  • 625
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुनस्यारी विक्की सिंह टोंकयाल MMA फाइटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। विक्की सिंह दिन में जी-तोड़ MMA की ट्रेनिंग कर रहे हैं, जबकि रात में चौकीदारी कर अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। विक्की सिंह टोंकयाल की कहानी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र से आने वाले विक्की सिंह टोमक्याल की कहानी सबके लिए प्रेरणादाई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एक युवा शादी समारोह में सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहनकर ड्यूटी करता दिखाई दिया। जब वीडियो लोगों तक पहुंचा तो पता चला कि शादी समारोह में सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहनकर घूम रहा युवक MMA फाइटर विक्की सिंह टोमक्याल हैं।
 

विक्की की सोशल मीडिया में चर्चा

इसके बाद से MMA फाइटर विक्की सिंह टोमक्याल की कहानी सोशल मीडिया में चर्चा का केंद्र बन गई। हर कोई विक्की सिंह टोमक्याल के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। लोग ये भी जानना चाहते हैं कि एक MMA फाइटर की क्या मजबूरी है कि वह रात में गार्ड़ की नौकरी कर रहा है। हालांकि लोग ये भी सवाल उठा रहे हैं कि एक तरफ देश में कुछ खिलाड़ियों की करोड़ों में कमाई है तो दूसरी तरफ एक उभरते हुए MMA फाइटर खिलाड़ी को अपने सपनों को जिंदा रखने के लिए गार्ड़ की नौकरी करनी पड़ रही है।

मुनस्यारी के विक्की सिंह टोमक्याल

विक्की सिंह टोमक्याल का जन्म मुनस्यारी के नजदीक स्थित तोमिक चिंगली गांव में हुआ। गांव में मूलभूत सुविधाओंं का अभाव होने के चलते उनका परिवार शहर में आ गया। तभी उन्हें टीवी और इधर उधर से फाइटिंग के बारे में पता चला और उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी। शुरूआत में विक्की का पहला सपना भी सेना में भर्ती होने का था। उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरू की और शारीरिक प्रशिक्षण लेना भी शुरू किया। तभी उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिन्होंने उन्हें बॉक्सिंग में आने की सलाह दी। लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से वह बाहर हो गए।

MMA सबसे कठिन और खर्चीले खेलों में

इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें ट्रेनिंग दी। उनका पूरा झुकाव MMA की ओर हो गया। फिर विक्की ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। विक्की पिछले करीब दो वर्षों से MMA में सक्रिय हैं, इस दौरान उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और जीत भी हासिल की, लेकिन MMA सबसे कठिन और खर्चीले खेलों में से है। इसके लिए डायट, ट्रेनिंग के लिए बहुत पैसा खर्च होता है। जिस वजह से उन्हें पार्ट टाइम काम करना पड़ रहा है।
 

क्यों करनी पड़ रही गार्ड की नौकरी

विक्की का परिवार एक सामान्य पहाड़ी परिवार है। उनके पिता ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) में नौकरी की। परिवार हल्द्वानी में रहता है। घर के लिए जो जमीन खरीदी उसका लोन चुकाना पड़ रहा है। जिस वजह से विक्की को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। वर्तमान में वह एक सिक्योरिटी एजेंसी के साथ सिक्योरिटी गार्ड के रूप में जुड़े हुए हैं। विक्की ने शुरूआत में अपने बारे में परिवार वालों को नहीं बताया। एक दिन उनकी एक इंस्टाग्राम रील उनकी मां ने देख ली, इसके बाद परिवार को पता चला कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी कर रहे हैं। लेकिन परिवार ने उनका हौंसला बनाए रखा। विक्की का कहना है कि उन्हें WWF देखकर फाइटर बनने की इच्छा हुई। उनको ये प्रेरणा अंगद बिष्ट से मिली।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Weather Today, 11 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश के कई हाईवे पड़े ठप
Next Post
मसूरी होमस्टे मौत मामला: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ आरोपी, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026
  • image

    उत्तराखण्ड बन रहा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, UTDB की पहल, 141 युवाओं को दिया गया पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण.

    • 22 Oct 2026
  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.