logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 31 July 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.
  • रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.
  • ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.
  • हर बारिश आखिर मसूरी में क्यों टूटती है सड़कें? अब हुसैनगंज में आफत, दो घरों पर मंडराया खतरा.
  • उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट-अटैक से निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार.
 
  • Home
  • 'ड्रंक ड्राइविंग के लिए सिर्फ शराब की बदबू आना काफी नहीं है', उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

'ड्रंक ड्राइविंग के लिए सिर्फ शराब की बदबू आना काफी नहीं है', उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला.

 
  • Suryakant Pathak
  • 16 Jul 2026
  • 673
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि 'ड्राइवर से शराब की महक आना ड्रंक ड्राइविंग का आरोप साबित करने के लिए काफी नहीं है, क्योंकि इससे सिर्फ शराब पीने का पता चलता है, नशे की हालत का नहीं।' कोर्ट ने कहा कि 'गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाने से पहले वैज्ञानिक सबूत, जैसे ब्रेथलाइजर या ब्लड अल्कोहल टेस्ट, जरूरी हैं।'
 

ट्रायल कोर्ट को मामले को आगे बढ़ाने का निर्देश

जस्टिस आलोक महरा ने चमोली के रहने वाले अमर सिंह की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत लगे आरोप को रद्द कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने धारा 125(ए) (चोट पहुचाना), 125(बी (गंभीर चोट पहुंचाना) और 281 (तेज या लापरवाही से गाड़ी चलाना) के तहत आरोपों को बरकरार रखा और ट्रायल कोर्ट को मामले में तेजी से आगे बढ़ने का निर्देश दिया।

चमोली में हुआ था एक्सीडेंट

यह मामला चमोली में हुए एक एक्सीडेंट से जुड़ा है। इसमें बद्रीनाथ से आ रही अमर सिंह की गाड़ी का टायर फटने के बाद वह पलट गई थी। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। इस मामले में अमर सिंह पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया था।
 

कोर्ट ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों पर भरोसा किया

चमोली की अदालत ने अमर सिंह पर बीएनएस की कई धाराओं के तहत आरोप तय किए थे, जिसमें धारा 105 भी शामिल थी। आरोप यह था कि एक्सीडेंट के समय वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। हालांकि, सबूतों और जांच की समीक्षा के बाद हाई कोर्ट ने धारा 105 के तहत लगे आरोप को अमान्य पाया। कोर्ट ने टेक्निकल इंस्पेक्शन रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयानों पर भरोसा किया। इन सबसे यही संकेत मिला कि नशे का कोई लक्षण नहीं था और अमर सिंह पूरी यात्रा के दौरान ठीक से गाड़ी चला रहे थे।

हाई कोर्ट ने गौर किया कि भले ही मेडिकल रिपोर्ट में शराब की गंध का जिक्र था, लेकिन नशे की हालत को वैज्ञानिक रूप से साबित करने के लिए कोई ब्रेथलाइजर या ब्लड अल्कोहल टेस्ट नहीं किया गया था। इससे उलट टेक्निकल इंस्पेक्शन रिपोर्ट में टायर फटने को ही एक्सीडेंट का मुख्य कारण बताया गया था।

 

 
Share
Previous Post
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर ग्राउंड का विवाद, देर रात कांग्रेसियों का धरना, क्या है मामला
Next Post
उत्तराखंड में भारी बारिश: मसूरी-देहरादून हाइवे पर बढ़ा खतरा; लैंडस्लाइड से सड़क का हिस्सा धंसा, टूट सकता है संपर्क
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मारे गए दलित लड़के केतन के परिजनों से मिले नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, बहनें लिपटकर रोने लगीं.

    • 02 Jul 2026
  • image

    हर बारिश आखिर मसूरी में क्यों टूटती है सड़कें? अब हुसैनगंज में आफत, दो घरों पर मंडराया खतरा.

    • 27 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand SIR: प्रदेश में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस.

    • 14 Jul 2026

Recent News

  • image

    16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.

    • 28 Jul 2026
  • image

    रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.

    • 28 Jul 2026
  • image

    ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.

    • 27 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.