देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शनिवार की देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं, 10 पीसीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में आईएएस आशीष चौहान का भी नाम सामने आया है। उन्हें देहरादून का नया डीएम बनाया गया है। वे देहरादून डीएम सविन बंसल की जगह लेंगे। वहीं, गढ़वाल मंडल के नए आयुक्त के तौर पर आनंद स्वरूप की नियुक्ति की गई है।
स्वास्थ्य सचिव और नागरिक उड्डयन सचिव के पद पर विनय शंकर पांडे की नियुक्ति की गई है। बागेश्वर में आकांक्षा कोंडे की जगह अपूर्वा पांडेय को नया डीएम बनाया गया है। बीपीआरसी पुरुषोत्तम उच्च शिक्षा सचिव बनाए गए हैं। वहीं, डॉ. रंजीत कुमार से उच्च शिक्षा सचिव का कार्यभार ले लिया गया है।
देहरादून डीएम सविन बंसल को हटा दिया गया है। उन्हें सचिव नियोजन बनाया गया है। सविन बंसल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, 2014 बैच के आईएएस संजय कुमार को समाज कल्याण निदेशक, हल्द्वानी बनाया गया है। देहरादून डीएम के पद पर आशीष चौहान को बैठाया गया है। आशीष चौहान 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

उत्तराखंड के 19 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची

उत्तराखंड के 10 पीसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची
फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी पौड़ी बनाया गया है। वहीं, जितेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी प्रशासन, हरिद्वार बनाए गए हैं। इलागिरि को दुग्ध विकास और महिला डेयरी का निदेशक बनाया गया है।