logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 4 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • CJI सूर्यकांत ने परिवार सहित किए केदारनाथ के दर्शन, बद्रीनाथ धाम में भी की पूजा अर्चना.
  • Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट.
  • BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने.
  • Mahendra Singh Dhoni: ठंडी फिजाओं में ‘कैप्टन कूल’, महेंद्र सिंह पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे मसूरी.
  • केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, भारी बारिश के कारण रोकी गई थी; DM ने दी जानकारी.
 
  • Home
  • Fuel Price Hike: इन 3F पर निर्मला सीतारमण ने की फोकस करने की अपील, 1 लाख करोड़ के नुकसान का फैक्‍टर बताया

Fuel Price Hike: इन 3F पर निर्मला सीतारमण ने की फोकस करने की अपील, 1 लाख करोड़ के नुकसान का फैक्‍टर बताया.

 
  • Amit Shukla
  • 25 May 2026
  • 644
image  

 

नई दिल्‍ली: पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने से करीब 1 लाख करोड़ रुपये के रेवेन्यू का नुकसान होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने लोगों में भरोसा जगाने की जरूरत पर भी जोर दिया। कहा कि भारत डर फैलाने वाली बातों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। वित्त मंत्री ने 3F यानी फ्यूल, फर्टिलाइजर और फॉरेक्‍स (विदेशी मुद्रा) पर फोकस करने की अपील की है।
 

क्यों महत्वपूर्ण है सीतारमण की यह प्रतिक्रिया?

  • सीतारमण का यह बयान तब आया जब ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई।
  • यह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी थी।
  • सोमवार को पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।
  • इससे घरेलू बजट और ट्रांसपोर्ट खर्च पर और दबाव बढ़ गया।

 

SIDBI की 37वीं वर्षगांठ पर पहुंची थीं सीतारमण

वित्त मंत्री भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की 37वीं वर्षगांठ के मौके पर पहुंची थीं। सीतारमण ने उस बढ़ती 'निराशावादी सोच' की आलोचना की, जिसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कुछ आलोचकों की ओर से फैलाया जा रहा बताया। उन्होंने कहा कि देश डर फैलाने वाली बातों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्‍होंने नागरिकों में शब्दों और कामों दोनों के जरिए भरोसा जगाने की जरूरत पर जोर दिया। पीएम मोदी ने हाल में लोगों से गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने की अपील की थी।

3F पर की फोकस करने की अपील

मिडिल ईस्‍ट संकट तीन महीने पूरे होने के करीब पहुंच रहा है। इस देखते हुए वित्त मंत्री ने '3Fs' यानी फ्यूल, फर्टिलाइजर और फॉरेक्‍स (विदेशी मुद्रा) पर फोकस करने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि ग्‍लोबल अनिश्चितता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। वित्त मंत्री सीतारमण ने बढ़ते वैश्विक दबावों की ओर भी इशारा किया। कहा कि उर्वरक की कीमतें 'अकल्पनीय' स्तर तक पहुंच गई हैं। जबकि सोने की ऊंची कीमतें बाहरी मोर्चे पर 'कुछ चुनौतियां' पैदा कर रही हैं।
 

डर फैलाने का जोखिम नहीं उठा सकता भारत

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि यह कदम बाहरी झटकों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापक नजरिये के अनुरूप है। साथ ही, उन्होंने बढ़ा-चढ़ाकर फैलाई जा रही नकारात्मकता को भी खारिज कर दिया। कहा कि कुछ 'आलोचक' स्थिति को ऐसे दिखा रहे हैं जैसे सब कुछ 'बिखर रहा है'। जबकि उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

सीतारमण ने कहा, 'आम लोगों की ओर से जो भी अच्छा काम किया जा रहा है, उसे भुला दिया जाता है। एक निराशावादी, संशयवादी सोच पैदा की जाती है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है।'

वित्त मंत्री बोलीं, 'हमें यह समझना चाहिए कि चुनौतियां ज्‍यादातर बाहरी कारणों से हैं। हमें यह भी मानना चाहिए कि भारत की घरेलू आर्थिक स्थिति आज भी सकारात्मक और मजबूत बनी हुई है।' उन्‍होंने कहा भारत दुनिया की सबसे तेजी से दौड़ लगाती बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में शुमार है। उसके फंडामेंटल्‍स बेहद मजबूत हैं।

निर्मला सीतारमण के अनुसार, 'भारत डर फैलाने का जोखिम नहीं उठा सकता। हमें अपने शब्दों और अपने कामों से लोगों में भरोसा जगाना होगा।'

उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुछ लोग पश्चिम एशिया संकट से पैदा हुई चुनौतियों के बीच हमारी अपनी उपलब्धियों की बुराई करने की कोशिश कर रहे हैं।
 

MSME की चिंताओं पर दिया जोर

सीतारमण ने MSME को देर से होने वाले भुगतानों में फंसे 8.1 लाख करोड़ रुपये पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे वर्किंग कैपिटल और विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने पब्लिक सेक्टर की कंपनियों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि MSME को 45 दिनों की समय सीमा के अंदर भुगतान कर दिया जाए।

हाल की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले सरकार ने अपने फ्यूल ड्यूटी स्ट्रक्चर में बदलाव किया था। इसके तहत पेट्रोल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी। डीजल पर इसे पूरी तरह से हटा दिया गया था। यह कदम मिडिल ईस्‍ट में जारी संघर्ष के कारण ग्लोबल तेल सप्लाई चेन में आ रही रुकावटों के बीच उठाया गया है। इस संघर्ष के चलते होर्मुज स्ट्रेट के आस-पास तनाव बना हुआ है। इसका असर एनर्जी सप्लाई पर पड़ रहा है।

जब से 28 फरवरी को मिडिल ईस्‍ट संघर्ष शुरू हुआ है, तब से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते होने वाली जरूरी एनर्जी सप्लाई में रुकावट बनी हुई है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।

 

 
Share
Previous Post
बच्चा पैदा करने में भारत के ये 6 राज्य आगे, जानिए बाकी स्टेट का हाल; दिल्ली रही सबसे पीछे
Next Post
Heatwave Alert: नैनीताल और देहरादून में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बारिश से गिर सकता है तापमान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून के प्ले स्कूल परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ी गई युवतियों में एक HIV संक्रमित.

    • 15 May 2026
  • image

    Heatwave Alert: नैनीताल और देहरादून में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बारिश से गिर सकता है तापमान.

    • 25 May 2026
  • image

    Mussoorie News: सफाई कर्मियों के साथ अभद्रता पर दो समुदायों में जमकर मारपीट, कोतवाली में पूरी रात हुआ हंगामा.

    • 15 May 2026

Recent News

  • image

    CJI सूर्यकांत ने परिवार सहित किए केदारनाथ के दर्शन, बद्रीनाथ धाम में भी की पूजा अर्चना.

    • 02 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट.

    • 02 Jun 2026
  • image

    BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने.

    • 01 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.